PM Modi to launch the Ayushman Scheme in Bengal immediately

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार मेरी चुनावी रैलियों में आम लोगों की भीड़ और जन उत्साह का ऐसा नजारा पहले कभी गुजरात में भी नहीं नजर आता था। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में भी, मैं चाहकर भी दोपहर 12 बजे इस तरह की रैली आयोजित नहीं कर सकता था। आप लोग यहां हर बार सभाएं आयोजित करते हैं। मैं प्रभावित हूं। इससे यह स्पष्ट है कि 4 मई के बाद पश्चिम बंगाल में बदलाव आने वाला है।
उन्होंने कहा कि अगर इस बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता में आती है, तो नई सरकार एक श्वेत पत्र जारी करेगी जिसमें राज्य में टीमएमसी के पिछले 15 सालों के शासनकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार के मामलों का विस्तृत विवरण होगा। उन्होंने कहा की टीएमसी पहले से ही घबराई हुई है। इसीलिए वे प्रचार कर रहे हैं कि बीजेपी के सत्ता में आने पर राज्य की सभी कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। मैं गारंटी देता हूं कि एक भी कल्याणकारी योजना बंद नहीं होगी। केवल टीएमसी नेताओं के भ्रष्टाचार और लूट के अड्डे बंद किए जाएंगे।
पीएम मोदी घोषणा की कि यदि इस बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता में आती है, तो नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गठित पहला मंत्रिमंडल राज्य में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने की अनुमति देने वाला प्रस्ताव पारित करेगा। उन्होंने कहा कि यहां टीएमसी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को लागू न होने देकर लंबे समय तक राज्य के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रखा लेकिन बीजेपी सरकार के आने से इस सुविधा का भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई बीजेपी सरकार न केवल घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी बल्कि उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी जिन्होंने उनके लिए फर्जी पहचान पत्र बनवाकर उन्हें पश्चिम बंगाल में बसने में मदद की थी।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने संकल्प लिया है कि वह बंगाल को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने हाल ही में जारी घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें दी गई छह गारंटियों को लागू करने का स्पष्ट रोडमैप है। पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी टीएमसी के भय के राज को खत्म कर जनता में भरोसा स्थापित करने की है। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए बदलाव की जरूरत पर जोर दिया। पीएम मोदी मुर्शिदाबाद भी जाएंगे, जहां वे हालिया हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। बता दें विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वहीं असम में भी चुनावी प्रक्रिया जारी है। श्रीभूमि जिले के करीमगंज (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र के 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर शनिवार को पुनर्मतदान जारी है। 9 अप्रैल को यहां बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प के बाद चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान का आदेश दिया था। प्रशासन ने मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न हो सके। पश्चिम बंगाल और असम में जारी इन राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच चुनावी माहौल गरमाया हुआ है और सभी दल अपनी-अपनी रणनीतियों के साथ मैदान में डटे हैं।

×
Date : 11 April 2026 Posted By : EDITOR
4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से प्रदेश में परिवहन होगा सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip MP: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से प्रदेश में परिवहन होगा सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव MP में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत, 7 शहरों में 351 बसों को हरी झंडी मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का किया शुभारंभ 3500 […]

2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’! देशभर के कारोबारी संगठन डिजिटल पेमेंट से बनाएंगे दूरी

📰 Generate e-Paper Clip 2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’! देशभर के कारोबारी संगठन डिजिटल पेमेंट से बनाएंगे दूरी नई दिल्ली। देशभर के कारोबारी और व्यापारी संगठन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे। यह विरोध 15 अक्टूबर से लागू होने वाले उस प्रस्तावित नियम के खिलाफ है। जिसके तहत 2,000 […]