5 workers died when the roof of an under construction resort

MP: महू तहसील के चौरल मे निर्माणाधीन रिसोर्ट की छत गिरी 5 मजदूरों की मौत

 

महू तहसील के चौरल मे निर्माणाधीन रिसोर्ट की छत गिरी 5 मजदूरों की मौत

चोरल में रिसोर्ट की छत गिरी, 5 मजदूरों की मौत और दो मजदूरों के दबे होने की आशंका

इंदौर। महू (Mhow) तहसील के अंतर्गत चोरल (Choral) में कई महीनों से चल रहे रिसोर्ट (Resort) के निर्माण के दौरान बनाए गए 8 कॉटेजों में से एक कॉटेज की छत गिरने से वहां सो रहे पांच मजदूरों की मौत हो गई, जिनके शव निकाल लिए गए हैं। मलबे में दो और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। घटना देर रात में हुई बताई जाती है, जिसकी जानकारी सुबह लगी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ओमप्रकाश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माणाधीन कॉटेज में पवन पिता भंवरलाल पांचाल, हरिओम पिता रमेश, गोपाल पिता बाबूलाल प्रजापत, अजय पिता रमेश व राजा नामक मजदूर काम करने के बाद यही सो गए थे। मरने वाले सभी मजदूरों की उम्र 27 साल से 50 साल के बीच है। पांच शव अब तक निकले जा चुके हैं। हालांकि ठेकेदार के बेटे के अनुसार दो और मजदूरों के अंदर होने की आशंका है जिनकी तलाश के लिए मलबा हटाया जा रहा है।
मौके पर मौजूद पटवारी प्रकाश सोनी ने बताया कि उक्त भूमि ममता पति कन्हैया लाल और अनाया पति भरत डेमला के नाम पर दर्ज है। फार्म हाउस बनाने के लिए सभी मजदूर इंदौर से ही वहां पर गए थे। कल दिनभर काम करने के बाद मजदूर रात में खाना खाकर निर्माणाधीन छत के नीचे ही सो गए। छत गिरने पर सभी मजदूर दब गए और रात में किसी को पता भी नहीं चला। सुबह जब गांव के कुछ लोग वहां से गुजरे तो उन्हें हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद एंबुलेंस को बुलवाया गया और मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। रिजॉर्ट में आठ कॉटेज बनाए जा रहे थे जिनमें लोहे का स्ट्रक्चर खड़ा कर उस पर कांक्रीट की छत भरने का कार्य किया जा रहा था। यहां चार कॉटेजों की छत पहले ही भरी जा चुकी थी वहीं कल जब पांचवें कॉटेज की छत भरी गई तो गिर गई, जिसमें सोते मजदूर दब गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया UNN: IPL 2026 के में पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 141 रनों पर ऑलआउट […]

Madhya Pradesh : शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय विद्यालयों के नामांकन में 32.4 प्रतिशत की वृद्धि सशक्त हो रहे भरोसे का परिचायक वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 1 करोड़ 45 लाख विद्यार्थियों के नामांकन का है लक्ष्य विकासखंड स्तर पर लगेंगे बुक फेयर, निजी […]