MP: इंदौर में फिर पकड़ाया सेक्स रैकेट, 8 पुरुष, 10 महिलाएं गिरफ्तार - Update Now News

MP: इंदौर में फिर पकड़ाया सेक्स रैकेट, 8 पुरुष, 10 महिलाएं गिरफ्तार

 

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच और महिला थाने की टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।पुलिस ने यहाँ स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर दबिश देकर 8 पुरूष और 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।इन महिलाओं में विदेशी महिलाये भी शामिल है।हैरानी की बात यह है कि यह जगह विजय नगर थाने से चंद कदमो की दूरी पर है। शगुन आर्केड नामक बिल्डिंग से यहाँ रैकेट पकडाया है।इसी जगह पर पिछले साल भी कार्यवाही हुई थी।तब यहाँ दूसरे नाम से स्पा की आड़ में देह व्यापार संचालित हो रहा था।किसी सोनू नमक शख़्स द्वारा इसे संचालित करना बताया जा रहा है।फिलहाल सभी को हिरासत में लेकर विजय नगर थाने के पूछताछ की जा रही है।हैरानी की बात यह है कि शहर के सबसे लोकप्रिय थाने से कुछ ही कदमो की दूरी इतना बड़ा रैकेट चल रहा था और थाना क्षेत्र की पुलिस और थाना प्रभारी को भनक नही लगी।तो वही महिला थाना और क्राइम ब्रांच ने इस रैकेट को पकड़ कर बड़ी सफलता अपने नाम लिखवा ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले. भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान […]

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक को एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी जबरदस्त बारिश का इंतजार जारी है. प्रदेश में अभी तक 13 इंच बारिश हो चुकी […]