PM मोदी की सुरक्षा में चूक मामला: दलित मुख्यमंत्री को बदनाम करने की भाजपा की साजिश - जीतू पटवारी - Update Now News

PM मोदी की सुरक्षा में चूक मामला: दलित मुख्यमंत्री को बदनाम करने की भाजपा की साजिश – जीतू पटवारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया कू पर वीडियो जारी कर सवाल उठाया कि पीएम मोदी जाम में फंसे थे या भाजपा सोची समझी साजिश थी ताकि पंजाब में कांग्रेस पार्टी को गिराया जा सके

भोपाल जबलपुर, इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में बुधवार को सड़क मार्ग से जाते समय सुरक्षा में गंभीर चूक होने के कारण एक फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसे रहे। दरअसल, कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया था। इसके चलते, उनके काफिले ने लौटने का फैसला किया। पंजाब में पीएम की सुरक्षा में चूक का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। वहीं कांग्रेस भी कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती है। इस पूरे मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीतू पटवारी ने पूरे मामले को दलित मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश करार दिया है। जीतू ने अपने ऑफिशियल कू (Koo) हैंडल पर एक एक वीडियो जारी कर बताया कि मोदी जी जाम में फंसे! मोदी जी को जाम में फंसाया गया? अब तो मोदी की सभा में खाली रह गई 70,000 कुर्सियां भी पूछ रही हैं। यह थर्ड क्लास ड्रामा-स्क्रिप्ट किसने लिखी? उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से ही पूछ लिया पंजाब सरकार व दलित मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए आपका इस्तेमाल किसने किया?
पंजाब सरकार ने बनाई जांच के लिए कमेटी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले पर पंजाब सरकार अब एक्शन में आई है। पंजाब सरकार ने मसले की चांच के लिए हाई-लेवल कमेटी बनाई है। इससे पहले प्रदर्शनकारियों द्वारा बुधवार को पंजाब में पीएम मोदी का काफिला रोकने के बाद से पंजाब सरकार घिरी हुई है। बताया जा रहा है कि कमेटी में रिटायर्ड जस्टिस मेहताब सिंह गिल और प्रमुख सचिव (गृह मामलों और न्याय) अनुराग वर्मा शामिल हैं। यह कमेटी तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

×
Date : 07 January 2022 Posted By : EDITOR
PM मोदी की सुरक्षा में चूक मामला: दलित मुख्यमंत्री को बदनाम करने की भाजपा की साजिश – जीतू पटवारी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]