UP : शिवपाल यादव ने भगवाधारी होने के दिए संकेत! - Update Now News

UP : शिवपाल यादव ने भगवाधारी होने के दिए संकेत!

 

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच कई दिनों से नाराजगी की खबरें सामने आ रही है। वहीं विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद अखिलेश यादव पर पार्टी के ही कई नेता निशाना साध रहे है। इसके साथ ही चुनावी परिणाम आने के बाद से शिवपाल सिंह अखिलेश के बीच लगातार अनबन की खबरें भी सामने आई है। वहीं अब चाचा शिवपाल ने भतीजे अखिलेश यादव को गच्चा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शिवपाल यादव ने भगवाधारी होने के संकेत दिए है। दरअसल, शुक्रवार को शिवपाल सिंह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सभी इकाईयों को भंग कर दिया है। पार्टी की तरफ से इसे लेकर एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई है। पार्टी के महासचिव और आदित्य यादव की ओर से जारी आदेश में लिखा गया है, ”प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय/प्रादेशिक प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी अध्यक्ष सहित संपूर्ण प्रवक्ता मंडल (कार्यवाहक मुख्य प्रवक्ता सहित ) को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]

India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे. सामने […]