IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन में कोरोना की एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट आए चपेट में - Update Now News

IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन में कोरोना की एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट आए चपेट में

 

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना महामारी का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली, मुंबई में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इसी बीच इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन में कोरोना की एंट्री हो गई है। खबरों के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में शामिल फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना की चपेट में आ गए हैं। पैट्रिक के संक्रमित होने के बाद अब माना जा रहा है कि आरसीबी के खिलाफ मैच को रद्द किया जा सकता है। पेट्रिक को फिलहाल कड़ी चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। चिंता का विषय है कि पैट्रिक के संपर्क में दिल्ली कैप्टिल्स के कई खिलाड़ी रहे हैं। ऐसे में अब उनके संक्रमित होने की संभावना बढ़ गई है। फिलहाल तो चिकित्सकीय जांच के बाद ही कुछ कहना मुनासिब रहेगा। बहरहाल, अगर कोई भी खिलाड़ी ने पैट्रिक के संपर्क में आने से अगर किसी खिलाड़ी में संदिग्ध लक्षण दिखे, तो उसे एहतियात बरतते हुए आइसोलेट किया जाएगा। बता दें कि पिछले साल भी कोरोना के कहर की वजह आईपीएल को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया था, लेकिन इस वर्ष लगा था कि आईपीएल मैच के दौरान सब कुछ ठीक रहेगा, लेकिन अब स्थिति कुछ विपरीत मालूम पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 682 मौतें, 3,000 लापता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 682 मौतें, 3,000 लापता 800 मीटर लंबा ग्लेशियर टूटने से तबाही आई हिमालय में आई भीषण ग्लेशियर-जनित बाढ़ ने नेपाल और तिब्बत के सीमावर्ती इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। रिपोर्टों के मुताबिक मौतों का आंकड़ा 682 तक पहुंच गया है, जबकि करीब […]

धर्म अलग हो सकता है, लेकिन इंसानियत एक है…बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱धर्म अलग हो सकता है, लेकिन इंसानियत एक है…बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका के न्यूयॉर्क के मशहूर मैडिसन स्क्वायर से दुनिया को संबोधित कर रहे हैं. उनके कार्यक्रम का नाम ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ है. खास बात ये है कि इस कार्यक्रम में […]