Maruti Suzuki Ertiga: मारुति की नई अर्टिगा, 1.50 लाख रूपये की डाउन पेमेंट - Update Now News

Maruti Suzuki Ertiga: मारुति की नई अर्टिगा, 1.50 लाख रूपये की डाउन पेमेंट

 

नई दिल्ली। अब कम आमदनी वाले लोग भी अपने घर के बाहर चारपहिया वाहन खड़ा करके घर की शोभा बढ़ा सकते हैं। बाजारों में आई इस नई मारुति सुजुकी अर्टिगा 2022 को आप मात्र 1 लाख 50 हजार रुपए देकर खरीद सकते है। इस समय आटो बाजारों में इस गाड़ी की जबरदस्त मांग बनी हुई है। इतना ही नहीं, ये डिमांड इतनी ज्यादा है कि इस गाड़ी के खरीदने के लिए लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसका सीएनजी वैरिएंट खरीदने के लिए आपको लगभग 7 से 9 महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। फैमली तौर पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है। पहले मारुति अर्टिगा का सीएनजी मॉडल केवल VXI वैरिएंट में मिलता था, लेकिन नई 2022 अर्टिगा के लॉन्च होने के बाद सीएनजी VXI और ZXI दोनों वैरिएंट में उपलब्ध है। इसके माइलेज की बात करें तो मैनुअल वेरिएंट्स की माइलेज 20.51 kmpl, अर्टिगा ऑटोमैटिक की माइलेज 20.3 kmpl और नई अर्टिगा सीएनजी की माइलेज 26.11 km/kg है। मारुति सुजुकी अर्टिगा 2022 के इंजन के विषय में बात करें तो इसमें के-सीरीज 1.5-लीटर डुअल वीवीटी इंजन मिलता है। इस इंजन का निर्माण एमपीवी द्वारा दी जाने वाली फ्यूल एफिशिएंसी को और अधिक बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुंबई के 48 ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, सड़क हादसे रोकने बीएमसी (BMC) का 22 करोड़ का प्लान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुंबई के 48 ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, सड़क हादसे रोकने बीएमसी (BMC) का 22 करोड़ का प्लान हाजी अली, सायन सर्कल, माहिम और साकीनाका समेत प्रमुख जंक्शनों पर होंगे सुरक्षा सुधार मुंबई: बीएमसी ने मुंबई में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शहर के 48 ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने […]

मुंबई हाईकोर्ट के निर्देश पर एक्शन में बीएमसी, कचरा फेंकने वालों पर सीसीटीवी से निगरानी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुंबई हाईकोर्ट के निर्देश पर एक्शन में बीएमसी, कचरा फेंकने वालों पर सीसीटीवी से निगरानी मुंबई: मुंबई हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद बीएमसी एक्शन मोड़ में आ गई है। बीएमसी ने ने शहर में सभी कचरा का ढेर वाले संवेदनशील स्थानों पर स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। […]