Netflix जल्द पेश कर सकता है सस्ते सब्सक्रिप्शन प्लान्स - Update Now News

Netflix जल्द पेश कर सकता है सस्ते सब्सक्रिप्शन प्लान्स

 

Mumbai: काफी लंबे समय से Netflix यूजर्स सस्ते प्लान्स की डिमांड कर रहे हैं। हालांकि, अब ऐसा होने के आसार लग रहे हैं। क्योंकि, कंपनी के CEO Reed Hastings ने ये जानकारी दी है कि कंपनी एक नए ad-सपोर्टेड प्लान्स की टेस्टिंग कर रही है। ये नेटफ्लिक्स के मौजूदा प्लान्स की तुलना में काफी सस्ते होंगे। सस्ते प्लान्स को पेश करने को लेकर बात करते हुए Reed Hastings ने कहा कि जो लोग Netflix को फॉलो करते हैं वो जानते होंगे कि मुझे एडवर्टिजमेंट की कॉम्प्लेक्सिटी पसंद नहीं है। मुझे सिंपल सब्सक्रिप्शन पसंद हैं। Hastings ने ये बातें कंपनी के प्री-रिकॉर्डेड अर्निंग कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि भले ही मुझे ads पसंद ना हों, लेकिन मुझे कंज्यूमर की चॉइस बहुत पसंद है। ऐसे में जो ग्राहक ads को इग्नोर कर सकते हैं उन्हें एक सस्ता प्लान भी दिया जाएगा। Hastings ने कहा कि इस नए प्लान को करीब एक साल के अंदर लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये नए ad सपोर्टेड प्लान्स सस्ते होंगे और कंपनी के लिए फायदेमंद होंगे। क्योंकि, ये काफी नए सब्सक्राइबर्स को अट्रैक्ट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Google Lays Foundation : गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Google Lays Foundation : गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग इस रणनीतिक साझेदारी में नेक्सट्रा बाय एयरटेल गीगावाट-स्केल डेटा सेंटर निर्माण का नेतृत्व कर रहा है, जो राष्ट्रीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा विशाखापत्तनम – गूगल ने […]

एलपीजी सिलेंडर संकट गहराया: देशभर में डिलीवरी में भारी देरी, उपभोक्ता परेशान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एलपीजी सिलेंडर संकट गहराया: देशभर में डिलीवरी में भारी देरी, उपभोक्ता परेशान – बुकिंग नियमों की अस्पष्टता और बढ़ती मांग ने बढ़ाई मुश्किलें नई ‎दिल्ली । देशभर में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और डिलीवरी में देरी ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और […]