Sri Lanka : वेश्यावृत्ति से घर चलाने को मजबूर लड़कियां, श्रीलंका में बदतर हुए आर्थिक हालत - Update Now News

Sri Lanka : वेश्यावृत्ति से घर चलाने को मजबूर लड़कियां, श्रीलंका में बदतर हुए आर्थिक हालत

 

UNN@ श्रीलंका में आर्थिक हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं। आम लोगों के सामने ऐसे हालात हैं कि कि घर में खाने-पीने के सामान के लिए भी ला पाना मुश्किल होता जा रहा है। श्रीलंका में महंगाई लगातार आसमान छू रही है। मजबूरी ऐसी है कि श्रीलंकाई लड़कियों को अपना घर चलाने के लिए वेश्यावृत्ति करना पड़ रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि श्रीलंका में बड़ी संख्या में युवा लड़कियों को मौजूदा आर्थिक हालात ने सेक्स वर्कर बनने के लिए मजबूर कर दिया है।
टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आर्थिक तंगी के कारण लड़कियों को मजबूर होकर देह व्यापार और वेश्यावृत्ति के दलदल में कूदना पड़ रहा है। रिपोर्ट में एक सेक्स वर्कर ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण घर चलाने के लिए हमें सेक्स वर्कर बनना पड़ा है। यदि हम ये काम नहीं करेंगे तो घर में बच्चों को क्या खिलाएंगे।
स्टैंड अप मूवमेंट लंका (SUML) की रिपोर्ट में कहा गया है कि अकेले जनवरी में कोलंबो में सेक्स इंडस्ट्री से जुड़ने वाली लड़कियों की संख्या में 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा लड़कियां पहले कपड़ा उद्योग से जुड़ी हुई थी, लेकिन अब सेक्स वर्कर का काम करने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]

India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे. सामने […]