जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या - Update Now News

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या

 

टोक्यो । जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को नारा शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गोली लगने के कुछ घंटों बाद निधन हो गया। बीबीसी ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में बताया कि नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में आबे की देखभाल कर रहे एक डॉक्टर ने कहा कि नेता की मृत्यु 08:03 (जीएमटी) पर हुई। डॉक्टर ने कहा, “साढ़े चार घंटे के उपचार के दौरान, डॉक्टरों ने रक्तस्राव को रोकने की कोशिश की और 100 यूनिट से अधिक रक्त का उपयोग करके रक्त आधान (ब्लड ट्रांसफ्यूजन) किया। डॉक्टर ने कहा कि आबे के शरीर पर दो घाव मिले हैं और माना जा रहा है कि उन्हें गोली लगी है, लेकिन सर्जरी के दौरान चिकित्सकों को गोलियां नहीं मिलीं। 67 वर्षीय आबे गोली लगने के तुरंत बाद जमीन पर गिर गए और अस्पताल ले जाने के दौरान उन्हें खून से लथपथ देखा गया। राज्य प्रसारक एनएचके के अनुसार, हमला नारा शहर के यामातोसैदाईजी स्टेशन के पास (स्थानीय समयानुसार) सुबह करीब 11.30 बजे हुआ, जब आबे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के दौरान भाषण दे रहे थे। नारा शहर निवासी 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया के रूप में पहचाने जाने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री से असंतुष्ट था और उसे मारने का इरादा रखता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट छात्र इजराइली सरकार के साथ गूगल के कॉन्ट्रेक्ट का कर रहे थे विरोध वाशिंगटन । अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कार्यक्रम में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अपना भाषण शुरू करने वाले थे कि […]

राजधानी ब्रातिस्लावा में रोटी और नमक से हुआ पीएम मोदी का स्वागत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राजधानी ब्रातिस्लावा में रोटी और नमक से हुआ पीएम मोदी का स्वागत फ्रांस के बाद स्लोवाकिया पहुंचे प्रधानमंत्री ब्रातिस्लावा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस का अपना सफल दौरा पूरा करने के बाद अब स्लोवाकिया पहुंच गए हैं। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में भारतीय प्रधानमंत्री का बेहद भव्य और शानदार स्वागत […]