Sanchi Milk Parlor change in Indore

Madhya Pradesh – Indore : इंदौर में बदलेगा सांची मिल्क पार्लर का स्वरूप

इंदौर में बदलेगा सांची मिल्क पार्लर का स्वरूप

हटाए गए 73 सांची पार्लर फिर होंगे स्थापित

इंदौर । चार दशक पुराने सांची मिल्क पार्लर का स्वरूप अब बदला-बदला सा नजर आएगा । जहां इसका कलर बदला गया है वहीं से आकर्षक बनाया गया है। जल्दी ही पूरे शहर में एक साथ नए कलेवर में सांची मिल्क पार्लर स्थापित होंगे। उसके साथ ही सड़क निर्माण और विकास कार्य अवरुद्ध होने पर हटाए गए 73 सांची पार्लर को पुन: स्थापित किया जाएगा।
इंदौर दूध संघ मांगलिया संयंत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एनए द्विवेदी ने बताया कि शहर में अभी 74 सांची मिल्क पार्लर पार्लर पर सांची के 26 आइटम मौजूद रहेंगे जो ग्राहकों को आकर्षित करेंगे। मिल्क पार्लर संचालक को भी अपना प्रोडक्ट बेचने में आसानी होगी। इसके अलावा सड़क निर्माण और विकास कार्य में बाधक होने पर हटाए गए 73 मिल्क पार्लर को पुन: स्थापित किया जाएगा और उन्हें नई जगह दी जाएगी। इस तरह इंदौर शहर में नए कलेवर के सांची पॉइंट की संख्या 147 हो जाएगी। यहां पर दूध,घी,दही ,कुकीज,पनीर, लस्सी आइसक्रीम आदि सामग्री मौजूद रहेगी। श्री द्विवेदी का कहना है कि इसके अलावा शहर के 100 स्थानों पर सांची के प्रोडक्ट बेचने के लिए दुकानों व मॉल से संपर्क किया जा रहा है और जल्द ही पूरे शहर में सांची के प्रोडक्ट आसानी से मिल सकेंग। वही सांची शॉपी योजना के तहत भी कोई भी ग्रहणी या युवक रोजगार प्राप्त कर सकता है इसके लिए उसे 10 बाय 10 की दुकान पर सांची का एक काउंटर लगाना होगा और इसके लिए दूध संघ किराए के रूप में 6 माह तक अधिकतम 5000 रुपए देगा। साथ ही डीफ्रिजर भी उपलब्ध कराया जाएघा। इस तरह सांची के प्रोडक्ट की बिक्री में और बिक्री हो सकेगी।

×
Date : 15 July 2022 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh – Indore : इंदौर में बदलेगा सांची मिल्क पार्लर का स्वरूप
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित मुख्यमंत्री ने 188 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

ग्वालियर के मदरसे से मुक्त कराए गए 22 बच्चे, बाल कल्याण समिति को मिली गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर के मदरसे से मुक्त कराए गए 22 बच्चे, बाल कल्याण समिति को मिली गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई ग्वालियर। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शुक्रवार को ग्वालियर स्थित दारूल कुरआन मदरसे में कार्रवाई की। इस दौरान चार से 16 वर्ष के 22 बच्चों को मुक्त कराया गया। मदरसा प्रबंधन […]