Taj- सात अजूबों में शामिल है ताजमहल

 

Mumbai: आज पर्यटन के लिहाज बात करते हैं विश्व के सात अजूबों में शामिल भारत के आगरा शहर स्थित ताजमहल और स्वयं आगरा की। उत्तर प्रदेश न केवल अपने राजनीतिक दांव-पेचों के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि अपने तीर्थ स्थलों और टूरिज्म के लिए भी देश-विदेश में प्रसिद्ध है। श्रीकृष्ण और रामजन्म भूमि यहीं पर स्थित है। इसके अलावा, काशी, बनारस के मंदिर भी दुनिया में काफी मशहूर हैं। इतना ही नहीं, यहां रामायण और महाभारत काल के धार्मिक स्थल, मंदिर, राजा, महाराजाओ और मुगल बादशाहों की बेमिसाल इमारतें भी मौजूद हैं। लेकिन आज हम उत्तर प्रदेश के शहर आगरा शहर की बात करने जा रहे हैं। इस शहर में विश्व का सातवां अजूबा ताजमहल भी स्थित है। ताजमहल के अलावा, यहां पर घूमने की और भी कई जगहें हैं, जो देखने लायक हैं। जमहल दुनिया का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो मुगलकालीन कला का एक अद्भुत नमूना है। आगरा आने वाले प्रत्येक पर्यटक सबसे पहले ताजमहल की खूबसूरती को देखना पसंद करते हैं। ताजमहल का निर्माण मुगल बादशाह शहजान ने अपनी खूबसूरत और प्यारी पत्नी ममताज महल की याद में किया था। इस गौरवशाली स्मारक को एक खूबसूरत प्रेम का प्रतिक माना जाता है। यह सफ़ेद रंग के संगमरमर का उपयोग करके बनाया गया एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला खूबसूरत स्मारक है जो विशेष रूप से इस इमारत को एक अलग रूप प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Blenders Pride Fashion Tour 2025

Blenders Pride Fashion Tour: ‘The One and Only’Gateway into an Iconic and En Vogue World. The tour will capture the essence and energy of the evolving face of fashion, promising to redefine fashion experiences for the aspiring youth. Mumbai: Blenders Pride Fashion Tourunveils its most iconic edition yet, creating ‘The One and Only’ world where […]

Mahakumbh 2025: हर्षा रिछारिया का खुला ऐलान- महाकुंभ छोड़कर नहीं जाएंगी, फिर से रथ पर बैठकर अमृत स्नान करेंगी 

हर्षा रिछारिया का खुला ऐलान- महाकुंभ छोड़कर नहीं जाएंगी, फिर से रथ पर बैठकर अमृत स्नान करेंगी  प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया (Harsha Richhariya) ने महाकुंभ छोड़कर जाने का ऐलान किया था। हालांकि अब हर्षा ने इस मुद्दे पर बयान देकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। हर्षा ने कहा है […]