हिजाब विरोधी उग्र प्रदर्शनों के बाद बैकफुट पर ईरान सरकार, हिजाब के कड़े कानूनों पर करेगी विचार - Update Now News

हिजाब विरोधी उग्र प्रदर्शनों के बाद बैकफुट पर ईरान सरकार, हिजाब के कड़े कानूनों पर करेगी विचार

 

तेहरान: ईरान में पिछले अढ़ाई माह से हिजाब के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं । इन प्रदर्शनों की आग अब कई देशों तक पहुंच गई है। ऐसे में ईरान सरकार ने बैकफुट आते थोड़ी नरमी दिखाते हुए तय किया है कि वो अनिवार्य हिजाब कानून की एक बार फिर से समीक्षा करेगी । ईरान का हिजाब कानून कई दशक पुराना है और इसके तहत महिलाओं को सख्‍त ड्रेस कोड को मानना पड़ता है। 16 सितंबर से शुरू ये प्रदर्शन देश में उस समय और उग्र हो गए जब 22 साल की महाशा अमीन की पुलिस की हिरासत में मौत हो गई थी। महाशा शरिया कानून की जिम्‍मेदारी संभालने वाली मॉरेल पुलिस से भिड़ गई थीं। प्रदर्शनकारियों ने उस समय से ही हिजाब जलाने शुरू कर दिए और सरकार के खिलाफ आवाज तेज होने लगी थी। अमीनी की मौत के बाद से न सिर्फ ईरान बल्कि दुनिया के हर हिस्‍से में बसी ईरानी महिला ने हिजाब को जलाना शुरू कर दिया था। तेहरान के उत्‍तर में जहां पर फैशन सबसे अहम है वहां पर इस प्रदर्शन को बड़े पैमाने पर देखा गया था। ईरान के अटॉर्नी जनरल मोहम्‍मद जफर मोताजेरी ने कहा है कि संसद और न्‍यायपालिका दोनों ही इस दिशा में काम कर रहे हैं और यह देख रहे हैं कि क्‍या इन कानूनों में बदलाव की जरूरत है। ईरानी न्‍यूज एजेंसी इस्‍ना के मुताबिक अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि कानूनों में कैसा बदलाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नेपाल के राजदूत डॉ. शर्मा का कार्यकाल समाप्त

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल के राजदूत डॉ. शर्मा का कार्यकाल समाप्त -विदाई मुलाकात में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की योगदान की सराहना नई दिल्ली । भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इस अवसर पर भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने उनसे विदाई […]

ईरान-पाकिस्तान सीमा पर बड़ा सैन्य एक्शन, घुसपैठ कर रहे आतंकियों को किया ढेर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ईरान-पाकिस्तान सीमा पर बड़ा सैन्य एक्शन, घुसपैठ कर रहे आतंकियों को किया ढेर -रास्क बॉर्डर पर कार्रवाई से बढ़ा तनाव तेहरान। पश्चिम एशिया में सुरक्षा हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं, खासतौर पर तब जबकि ईरान की सेना ने पाकिस्तान सीमा से घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के एक […]