My FM Dekhte Season 2

MYFM : माय एफएम देखता है सीज़न 2 का धूमधाम से हुआ शुभारम्भ

इंदौर : ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु माय एफएम द्वारा चलाए जा रहे आईशर प्रेजेंट्स माय एफएम देखता है का शुभारम्भ इंदौर पुलिस कमिश्नर श्री हरीनारायणचारी मिश्र और आइशर ग्रुप ऑफ़ फाउंडेशन के जे. पी वर्मा वाइस प्रेसिडेंट आफ्टर मार्केट वी. इ कमर्शियल विहिकल द्वारा फीता काटकर किया गया। शुभारम्भ होने के साथ ही शहर की जनता भी इस मुहिम से जुड़ ट्रेफिक जॉकी बन शामिल हो रही है और पलासिया चौराहे पर लगे स्टूडियो की भव्यता और स्टूडियो में ट्रैफिक निरक्षण के लिए उत्तम व्यवस्था को देखकर माय एफएम की पूरी टीम की तारीफ़ कर रही है। इस महाअभियान का हिस्सा बनने के लिए पलासिया चौराहे पर माय एफएम स्टुडियो संपर्क कर ट्रैफिक को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं और इंदौर शहर के ट्रैफिक सुधार में माय एफएम के साथ कदम से कदम मिला सकते हैं। 5 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में कई कॉलेज के छात्र, एनजीओ और कई प्रमुख संस्थाएं जुड़ेंगी। साथ ही इंदौर की कई जानी मानी हस्तियां भी माय एफएम की इस अनूठी पहल में हिस्सा लेंगी एवं माय एफएम के आरजे विनि, नवनीत और ऐश्वर्या से अपने विचार साझा करेंगी। आप भी पलासिया चौराहा पहुंच, ट्रेफिक जॉकी बन सकते हैं, संकल्प लें कि इंदौर अब टू व्हीलर पर हेलमेट पहनेगा, कार में सीट बेल्ट लगाएगा, अपनी वाहन की रफ़्तार को तेज़ कर ज़िन्दगी की रफ़्तार को धीमा नहीं करेगा और स्वच्छता के साथ ही इंदौर को ट्रेफिक में भी एक नई ऊंचाई तक लेकर जाएगा| इसी विचार के साथ माय एफएम देखता है सीज़न 2 से जुड़े और निभाए एक जिम्मेदार नागरिक होने की अपनी भूमिका में शामिल होने के लिए आप आमंत्रित हैं.

×
Date : 02 February 2023 Posted By : EDITOR
MYFM : माय एफएम देखता है सीज़न 2 का धूमधाम से हुआ शुभारम्भ
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले

📰 Generate e-Paper Clip MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बने सुखबीर सिंह, भारत यादव को जनसंपर्क सचिव की जिम्मेदारी; जबलपुर समेत 11 जिलों में नए कलेक्टर मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने […]

इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू

📰 Generate e-Paper Clip इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग में उद्यमों ने दिखाई रुचि; आईपीओ की तैयारी, वित्तीय अनुशासन एवं विकास पूंजी पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन इंदौर : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम […]