Australia : पहली बार ऑस्ट्रेलियाई राज्य का वित्त मंत्री बना कोई हिंदू - Update Now News

Australia : पहली बार ऑस्ट्रेलियाई राज्य का वित्त मंत्री बना कोई हिंदू

 

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया। बीते कई वर्षों के दौरान भारतवंशियों ने दुनिया भर में अपनी धाक जमाई है मसलन गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, के बाद अब डेनियल मुखी किसी भी ऑस्ट्रेलियाई राज्य में वित्तमंत्री (ट्रेजरर) बनने वाले भारतीय मूल के पहले राजनेता बन गए हैं। हिंदू धर्म को मानने वाले मुखी ने मंगलवार को पवित्र भगवद गीता को साक्षी मानकर शपथ ग्रहण की। जानकारी के लिए आपको बता दें कि द ऑस्ट्रेलिया टुडे ने बताया कि डेनियल मुखी ने न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन और छह अन्य मंत्रियों के साथ शपथ ली। 39 वर्षीय मुखी ने एक बयान में कहा, ‘‘महान राज्य न्यू साउथ वेल्स के वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली। इस सम्मान और विशेषाधिकार को प्रदान करने के लिए एनएसडब्ल्यू के लोगों का धन्यवाद।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भगवद गीता को साक्षी मानकर पद के प्रति निष्ठा की शपथ लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई मंत्री (राज्य या संघ में) के रूप में अविश्वसनीय रूप से सम्मानित और गौरवान्वित एहसास हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश प्रदेश का समृद्ध किसान ही विकसित भारत के निर्माण में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव “किसान कल्याण वर्ष” में मध्यप्रदेश को कृषि के क्षेत्र में ले जाएंगे नई ऊंचाइयों तक सच्चा वादा और पक्का काम, यही हमारी सरकार […]

आप में बड़ा सियासी भूचाल: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आप में बड़ा सियासी भूचाल: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल – 22 दिन में आप में टूट, दो-तिहाई सांसदों ने किया बीजेपी में विलय का ऐलान, आप को झटका – घायल हूं, इसलिए घातक हूं” : राघव चड्ढा – ईडी कार्रवाई के बीच अशोक मित्तल का […]