Sudan Conflict: सूडान में फंसे 360 भारतीयों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचा - Update Now News

Sudan Conflict: सूडान में फंसे 360 भारतीयों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचा

 

Sudan Conflict: सूडान में फंसे 360 भारतीयों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचा

New Delhi : सूडान में गृह युद्ध के बीच फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन कावेरी चला रही है। बुधवार को जेद्दा एयरपोर्ट से 360 भारतीय नागरिकों का पहला दल रात करीब 9 बजे दिल्ली पहुंच गया।
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने जेद्दा एयरपोर्ट इस जत्थे को दिल्ली के रवाना किया था। उन्होंने कहा था कि ये सभी जल्द ही अपने परिवारों से मिल सकेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीयों की वापसी पर उनका स्वागत किया है। विदेश राज्य मंत्री ने फ्लाइट में बैठे भारतीयों का वीडियो जारी करते हुए ट्वीट किया कि जेद्दा हवाईअड्डे पर 360 भारतीयों को नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट से विदा करते हुए खुशी हो रही है। वे जल्द ही मातृभूमि पहुंचेंगे। अपने परिवारों से मिलेंगे। ऑपरेशन कावेरी के तहत सरकार सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने और उन्हें सुरक्षित घर लाने के लिए लगातार काम कर रही है।
योगी सरकार ने दिल्ली में स्थापित की हेल्पडेस्क
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सूडान में फंसे यूपी के रहने वालों ने दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय में एक हेल्प डेस्क स्थापित किया है। अतिरिक्त रेजिडेंट कमिश्नर सौम्या श्रीवास्तव ने बताया कि 8920808414 पर सहायक समीक्षा अधिकारी नीरज सिंह या प्रोटोकॉल सहायक आशीष कुमार से 9313434088 पर संपर्क किया जा सकता है।
सूडान में जारी है भीषण जंग
सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच युद्ध जारी है। राजधानी खार्तूम में कई स्थानों से भीषण जंग हुई है। इससे सुरक्षा की स्थिति अस्थिर बनी हुई है। 72 घंटे के युद्धविराम के बाद भी जगह-जगह हिंसा हुई। 15 अप्रैल से शुरू हुई जंग में अब तक 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। जबकि तीन हजार से अधिक लोग घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को किया रद्द, भारत पर लगा 18% रेसिप्रोकल टैरिफ भी अब अवैध

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को किया रद्द, भारत पर लगा 18% रेसिप्रोकल टैरिफ भी अब अवैध वाशिंगटन । अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया […]

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]