Madhya Pradesh : जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा बहन तेरा भाई अभी ज़िंदा है... - Update Now News

Madhya Pradesh : जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा बहन तेरा भाई अभी ज़िंदा है…

 

जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा बहन तेरा भाई अभी ज़िंदा है…

Indore: इंदौर में आज कालानी नगर के पास राजनगर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुँचे तो यहाँ एक अलग नज़ारा था। लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान करने मुख्यमंत्री यहाँ पहुँचे तो बहनों और बेटियों ने अपने घरों को ऐसा सजाया जैसे कोई सगा घर आ रहा हो। गलियों में रंगोलियां बनायी गई और हर घर में एक उत्सवी माहौल बन गया। इन्ही घरों के बीच रहने वाली ममता पगारे के लिए यह एक ऐसा अवसर था कि उन्हें कोरोना के कारण असामयिक रूप से मृत्यु को प्राप्त अपने भाइ की याद आ गयी। ममता पगारे के घर में मुख्यमंत्री श्री चौहान जब पहुँचे तो उन्होने रक्षाबंधन का वह गाना भी गाया जिस में भाई से अपनी बहन को ना भुलाने की अर्ज़ की जाती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी बड़े भाई का फ़र्ज़ निभाते हुए बहन ममता को समझाया की बहन चिंता मत करो तुम्हारा भाई अभी ज़िंदा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गिटार की धुन पर एक हज़ारों में मेरी बहना है गीत गाकर ममता को दिलासा भी दिलाया। ऐसे आत्मीय और भावुक दृश्य कम ही देखने को मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए नागपुर । बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नागपुर के रेशम बाग में 26 से 30 अप्रैल तक श्रीराम कथा कर रहे हैं। तभी धीरेंद्र शास्त्री और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव के बीच आस्था, अध्यात्म और विज्ञान को […]

पांच राज्यों के एग्जिट पोल—असम में भाजपा मजबूत, बंगाल में टीएमसी आगे, अन्य राज्यों में कड़ी टक्कर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पांच राज्यों के एग्जिट पोल—असम में भाजपा मजबूत, बंगाल में टीएमसी आगे, अन्य राज्यों में कड़ी टक्कर नई दिल्ली । पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद आए एग्जिट पोल रुझानों ने राजनीतिक तस्वीर को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को असम में स्पष्ट […]