4 thousand 700 new CM public service

MP: प्रदेश में 4 हजार 700 नए सीएम जनसेवा मित्रों की होगी भर्ती: मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमें प्रदेश के विकास और जनता की सेवा करने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान जनता की जिंदगी बदलने का मिशन है। प्रदेश में 4 हजार 700 नए सीएम जनसेवा मित्रों की और भर्ती की जाएगी, जिससे पंचायत स्तर तक उनकी पहुँच हो सके और सरकार के कार्यों में उनका योगदान मिल सके। लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में जनसेवा मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय के समत्व भवन में सीएम जनसेवा मित्रों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा कर रहे थे।
लाड़ली बहना योजना के प्रचार-प्रसार में जनसेवा मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनता की बेहतरी के लिए हम दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में जनसेवा मित्रों ने अच्छी भूमिका निभाई है। जनसेवा मित्रों ने लाड़ली बहना योजना की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जनसेवा मित्रों को आगे भी अपनी भूमिका ठीक ढंग से निभानी है। अलग-अलग माध्यमों से इस योजना को बहनों तक पहुँचाना है।
मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना का भी बेहतर प्रचार-प्रसार हो
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना का भी प्रचार-प्रसार करें। जनता की कठिनाइयों और समस्याओं को भी मेरे पास पहुँचाए। योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ मिले। जनहित के अनेक कार्यों में नागरिकों की भागीदारी हो। इस बात का प्रयास किया जाए कि जनसेवा मित्रों की पंचायतों में पहुँच हो जाए। उन्होंने जनसेवा मित्रों से कहा कि मतदान के यज्ञ में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने का प्रयास करें। प्रशासन और सरकार का सहयोग जनसेवा मित्रों को मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनसेवा मित्र सरकार के महत्वपूर्ण अंग हैं।
स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चल कर कार्य करें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चल कर कार्य करें। जनसेवा मित्रों में अनंत क्षमता है, जिसका प्रकटीकरण कार्यों को बेहतर करने में करें। पूरी क्षमता, संवर्धन और प्रशिक्षण प्राप्त कर बेहतर तरीके से जनसेवा में जुट जाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने युवाओं को जनसेवा मित्र के रूप में ज्वाइन करने के लिए शुभकामनाएँ दी। प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए 25 जनसेवा मित्र उपस्थित थे। जिलों से जनसेवा मित्र वर्चुअली जुड़े।

×
Date : 13 June 2023 Posted By : EDITOR
MP: प्रदेश में 4 हजार 700 नए सीएम जनसेवा मित्रों की होगी भर्ती: मुख्यमंत्री चौहान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बांग्लादेश में मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन जारी, कपड़ा उद्योग को नुकसान; ग्लोबल फैशन ब्रांड ने भारत को दिए ऑर्डर

📰 Generate e-Paper Clip बांग्लादेश में मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन जारी, कपड़ा उद्योग को नुकसान; ग्लोबल फैशन ब्रांड ने भारत को दिए ऑर्डर नई दिल्ली। बांग्लादेश में जारी मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन और अस्थिरता के कारण जारा एचएंडएम (H&M), मार्क्स एंड स्पेंसर और सेलियो जैसे प्रमुख वैश्विक फैशन ब्रांड्स ने अपने बड़े ऑर्डर भारत और अन्य एशियाई देशों […]

रोहित 3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान

📰 Generate e-Paper Clip रोहित 3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान UNN: रोहित शर्मा 3 साल बाद एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं। वे हार्दिक पंड्या की जगह लेंगे। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। 39 साल के रोहित 2013 से 2023 तक लगातार 11 सीजन टीम के […]