Ajit Pawar and Praful Patel met Amit Shah

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल ने की अमित शाह से मुलाकात

 

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा धमाका कर एनडीए में शामिल होने के बाद दिल्ली पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर रहे हैं। तीनों नेताओं की यह बैठक गृह मंत्री अमित शाह के आधिकारिक आवास पर हो रही है।
महाराष्ट्र में विभागों के बंटवारे को लेकर पेंच अभी तक फंसा हुआ है। अजित पवार की पार्टी को केंद्र की मोदी सरकार में भी एक मंत्री पद मिलना है और प्रफुल्ल पटेल इसके प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों मुद्दों पर पवार और पटेल, शाह के सामने अपनी पार्टी की मांग को रख सकते हैं। हालांकि, शाह के साथ मुलाकात से पहले दिल्ली पहुंचे प्रफुल्ल पटेल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारे बीच कोई विवाद नहीं है और हम गृह मंत्री अमित शाह से औपचारिक मुलाकात के लिए दिल्ली आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद से अजित दादा पवार और वे पहली बार दिल्ली आए हैं। मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर विवाद की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि पोर्टफोलियो को लेकर गठबंधन सरकार में कोई विवाद नहीं है। कल ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किसानों के हित में समर्पित होकर कार्य करें कृषि कर्मयोगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किसानों के हित में समर्पित होकर कार्य करें कृषि कर्मयोगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैशबोर्ड प्रारंभ, पैक्स समितियों में सदस्यता वृद्धि महाअभियान का भी हुआ शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुरू की किसानों के लिए टोल फ्री – 155253 सीएम किसान हेल्पलाइन भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]

यूरोप जाते समय यूएई में थोड़ी देर रुक सकते हैं पीएम मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱यूरोप जाते समय यूएई में थोड़ी देर रुक सकते हैं पीएम मोदी पश्चिम एशिया में होने वाला है बड़ा खेल नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह नॉर्वे में आयोजित भारत नॉर्डिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए यूरोप यात्रा पर जा रहे हैं और तभी उनके संयुक्त अरब अमीरात […]