Akshay Kumar's OMG-2 trailer released

अक्षय कुमार की ओएमजी-2 रिलीज हुआ ट्रेलर

 

 

 

 

Mumbai: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘ओएमजी 2’ का ट्रेलर  रिलीज कर दिया गया। इसे देख फैंस काफी खुश हैं और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमित राय के डायरेक्शन वाली यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक सोशल ड्रामा फिल्म है, जिसे कॉमेडी के साथ परोसा जाएगा। ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें समलैंगिकता का मुद्दा है। फिल्म में अक्षय भगवान शिव के दूत में रूप में नजर आएंगे। पंकज कोर्ट में बेटे के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगे और उनके सामने होंगी वकील का किरदार निभा रहीं यामी। ट्रेलर की शुरुआत शिव की आकृति से होती है, जो नंदी को ये बताते हैं कि उनके भक्त पर एक बहुत बड़ी विपदा आने वाली है और वह शिव गण में से किसी एक को लेकर जाए, जो उनकी मदद कर सकें। इसके बाद आते हैं अक्षय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रॉकिंग स्टार यश ने हिंदी और इंडियन कल्चर के लिए अपने रिस्पेक्ट से जीते दिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रॉकिंग स्टार यश ने हिंदी और इंडियन कल्चर के लिए अपने रिस्पेक्ट से जीते दिल Mumbai: इंडिया के सबसे लव्ड स्टार्स में से एक रॉकिंग स्टार यश ने एक बार फिर अपनी ह्यूमिलिटी और अलग-अलग लैंग्वेजेज़ और कल्चर्स के लिए रिस्पेक्ट से सबका दिल जीत लिया। अपनी अपकमिंग फिल्म “टॉक्सिक: […]