PM Modi targets Adhir Ranjan Chowdhury

अधीर बाबू के प्रति हमारी पूरी संवेदना : PM मोदी

 

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘भगवान बहुत दयालु हैं और वे किसी ना किसी माध्यम से अपनी इच्छा की पूर्ति करता है। मैं इसे भगवान का आशीर्वाद मानता हूं कि ईश्वर विपक्ष को सुझाया और वे प्रस्ताव लेकर आए।’ उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से NDA और भाजपा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रचंड जीत के साथ वापस आएगी। पीएम मोदी ने अपने जवाब में सबसे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी को घेरा।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस से पूछा कि अधीर रंजन चौधरी को बुधवार को संसद में बोलने की अनुमति क्यों नहीं दी गई। उन्होंने कहा, ‘अधीर रंजन को किनारे क्यों किया गया, हो सकता है कि कोलकाता से कोई फोन आया हो।’
पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी साहब के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया। शरद पवार ने तब डिबेट की। इस बार ऐसा क्या हो गया कि विपक्ष के इतने बड़े नेता अधीर जी को बोलने का मौका नहीं मिला? खैर कोई नहीं आज उनको मौका मिला। मैं नहीं जानता कि आखिर आपकी क्या मजबरी है, आपने क्यों अधीर बाबू को किनारे कर दिया।
अधीर बाबू के प्रति हमारी पूरी संवेदना
पीएम मोदी ने कहा, ‘अधीर को बोलने तक का समय नहीं दिया गया। कांग्रेस बार-बार उनका अपमान करती है। कभी चुनाव के नाम पर उन्हें अस्थायी रूप से फ्लोर लीडर से हटा देती है। हम अधीर बाबू के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’ बता दें कि जब अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई तो अधीर रंजन चौधरी की जगह कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भाषण दिया था। ऐसे में अब मोदी ने इसपर कांग्रेस को घेरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। रविवार को उसे साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के […]

MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर मजबूत कदम महूगांव को विकास की सौगात: 85 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा भगोरिया राष्ट्रीय पर्व का निर्णय और संतुलित विकास […]