Sunny Deol's 'Gadar 2' is getting lots of love from Pakistan too

सनी देओल की ‘गदर 2’ को पाकिस्तान से भी मिल रहा भर-भरकर प्यार

नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म ‘गदर-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी गदर मचाया हुआ है. फिल्म को ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसके चलते पहले दिन से अच्छी कमाई कर रही इस फिल्म ने चौथे दिन भी रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है. मंडे टेस्ट पास करने के बाद अब हर किसी को फिल्म के मंगलवार कलेक्शन का इंतजार है. हालांकि, फिल्म को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान से भी भर-भरकर प्यार मिल रहा है. जिसपर अब सनी देओल का भी रिएक्शन सामने आ गया है.सनी देओल की फिल्म ‘गदर-2’ न सिर्फ लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है, बल्कि थिएटर्स में भी काफी धमाल मचा रही है. इसी बीच सोमवार को एक्टर ने आजादी का जश्न मनाते हुए अपनी फिल्म को प्रमोट किया. इस दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के लोगों को एक ही मिट्टी का बताया.जितना प्यार साल 2001 में आई सनी देओल की ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को मिला था, ठीक उसी तरह इसके दूसरा पार्ट यानी ‘गदर-2’ भी लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है. एक ओर जहां भारत में फिल्म को काफी प्यार मिला है. वहीं पाकिस्तान से भी इस फिल्म को भर-भरकर प्यार दिया जा रहा है.बॉर्डर पार से फिल्म ‘गदर-2’ को मिल रहे प्यार पर सनी देओल का रिएक्शन वायरल हुआ है. एक्टर का कहना है कि, ‘प्यार चारों तरफ है और कोई किसी से नफरत नहीं करता है’. आगे एक्टर ने कहा कि, ‘हम कलाकार हैं, हम सबके हैं’, किसी एक के नहीं हैं’

×
Date : 16 August 2023 Posted By : EDITOR
सनी देओल की ‘गदर 2’ को पाकिस्तान से भी मिल रहा भर-भरकर प्यार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो

📰 Generate e-Paper Clip त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो नई दिल्ली। हाल के दिनों में सीजेपी ने दिल्ली में जमकर हंगामा काटा। कनॉट प्लेस से लेकर जंतर मंतर तक जमकर पुलिस और सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान देखने को मिली। वहीं, अब सीजेपी के संस्थापक […]

38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह

📰 Generate e-Paper Clip 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था अभूतपूर्व गति से प्रगति कर रही है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। दुनिया के कई बड़े देश जब […]