Britain's Prime Minister Rishi Sunak reached Morari Bapu's

कैम्ब्रिज में मोरारी बापू की रामकथा में पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक

 

लंदनः ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को कहा कि उनकी हिंदू आस्था उनके जीवन के सभी पहलुओं का मार्गदर्शन करती है और उन्हें देश के शासनाध्यक्ष के तौर पर बेहतरीन कार्य करने की प्रेरणा देती है। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के जीसस कॉलेज में आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू की ‘रामकथा’ चल रही है जिसमें प्रधानमंत्री सुनक ने हिस्सा लिया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भारत के स्वतंतत्रा दिवस के दिन इस कार्यक्रम के संयोग को भी रेखांकित किया।
‘रामकथा’ में जुटी भीड़ के सामने सुनक ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा, ‘‘बापू, मैं यहां पर एक प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि हिंदू के तौर पर आया हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए आस्था बहुत ही निजी है। यह मेरे जीवन के सभी पहलुओं का मार्गदर्शन करती है। प्रधानमंत्री होना एक बड़े ही सम्मान की बात है लेकिन इस पद पर रहते कर्तव्यों का निवर्हन करना आसान नहीं है। मुश्किल फैसले लेने होते हैं, मुश्किल विकल्पों को आत्मसात करना होता है और मेरी आस्था मुझे देश के लिए काम करने का साहस, ताकत और जुझारूपन देती है।”
सुनक (43) ने उस विशेष पल को भी साझा किया जब उन्होंने 2020 में पहले भारतीय मूल के ब्रिटिश चांसलर (वित्त प्रभारी) होते हुए अपने आधिकारिक आवास 11 डाउनिंग स्ट्रीट पर दिवाली के दिन पहली बार दिया जलाया था। मोरारी बापू की रामकथा में मंच के पार्श्व में लगी भगवान हनुमान की स्वर्णिम तस्वीर का उल्लेख करते हुए सुनक ने कहा कि यह मुझे याद दिलाती है कि ‘‘ कैसे स्वर्णिम भगवान गणेश” 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मेरी मेज पर प्रसन्नतापूर्वक विराजमान हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह मुझे कार्य करने से पहले मुद्दों को सुनने और उन पर विचार करने की निरंतर याद दिलाता है।”

×
Date : 16 August 2023 Posted By : EDITOR
कैम्ब्रिज में मोरारी बापू की रामकथा में पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
News Image

 

लंदनः ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को कहा कि उनकी हिंदू आस्था उनके जीवन के सभी पहलुओं का मार्गदर्शन करती है और उन्हें देश के शासनाध्यक्ष के तौर पर बेहतरीन कार्य करने की प्रेरणा देती है। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के जीसस कॉलेज में आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू की ‘रामकथा' चल रही है जिसमें प्रधानमंत्री सुनक ने हिस्सा लिया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भारत के स्वतंतत्रा दिवस के दिन इस कार्यक्रम के संयोग को भी रेखांकित किया।
‘रामकथा' में जुटी भीड़ के सामने सुनक ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा, ‘‘बापू, मैं यहां पर एक प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि हिंदू के तौर पर आया हूं।'' उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए आस्था बहुत ही निजी है। यह मेरे जीवन के सभी पहलुओं का मार्गदर्शन करती है। प्रधानमंत्री होना एक बड़े ही सम्मान की बात है लेकिन इस पद पर रहते कर्तव्यों का निवर्हन करना आसान नहीं है। मुश्किल फैसले लेने होते हैं, मुश्किल विकल्पों को आत्मसात करना होता है और मेरी आस्था मुझे देश के लिए काम करने का साहस, ताकत और जुझारूपन देती है।''
सुनक (43) ने उस विशेष पल को भी साझा किया जब उन्होंने 2020 में पहले भारतीय मूल के ब्रिटिश चांसलर (वित्त प्रभारी) होते हुए अपने आधिकारिक आवास 11 डाउनिंग स्ट्रीट पर दिवाली के दिन पहली बार दिया जलाया था। मोरारी बापू की रामकथा में मंच के पार्श्व में लगी भगवान हनुमान की स्वर्णिम तस्वीर का उल्लेख करते हुए सुनक ने कहा कि यह मुझे याद दिलाती है कि ‘‘ कैसे स्वर्णिम भगवान गणेश'' 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मेरी मेज पर प्रसन्नतापूर्वक विराजमान हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह मुझे कार्य करने से पहले मुद्दों को सुनने और उन पर विचार करने की निरंतर याद दिलाता है।''

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

अरब सागर से अमेरिका को हटाने की धमकी, मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान

📰 Generate e-Paper Clip अरब सागर से अमेरिका को हटाने की धमकी, मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान अमेरिका को ईरान की दो टूक, ‘जल्द अरब सागर से हटेंगे दुश्मन’ नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान के बीच तनातनी के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने दुश्मन को होर्मुज से दूर रहने और जल्द […]