'Gadar 2' crosses 400 crores at the box office

बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ के पूरे हुए 400 करोड़

Mumbai: हिंदी सिनेमा में ऐसा पहली बार हुआ है जब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक ही साल में दो फिल्में 400 करोड़ रुपये की कमाई के पार निकल गईं। जी हां, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ के बाद अब अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ की भी इस एक्सक्लूसिव क्लब में एंट्री हो गई है। फिल्म ‘गदर 2’ ने रिलीज के 12वें दिन ये शानदार कारनामा कर दिखाया है। फिल्म ‘पठान’ ने 400 करोड़ क्लब में रिलीज के 11वें दिन ही एंट्री कर ली थी।
मंगलवार का दिन फिल्म ‘गदर 2’ के सभी सितारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी बनकर आया। रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को फिल्म ‘गदर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुरुआती रुझानों के अनुसार करीब 11.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 400.10 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ‘गदर 2’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की दूसरी हिंदी फिल्म है जिसने ये आंकड़ा पार किया है।हिंदी में ही बनी और रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ और ‘गदर 2’ के अलावा इस क्लब में दूसरी भाषाओं में बनी और हिंदी में रिलीज हुई दो और फिल्में ‘बाहुबली 2’ और ‘केजीएफ 2’ भी शामिल हैं। हिंदी सिनेमा से अब तक सिर्फ दो हीरो संजय दत्त और शाहरुख खान इस सूची में शामिल थे। हीरोइनों में सिर्फ दीपिका पादुकोण के नाम ही ये सेहरा अब सजा रहा है, अब इस क्लब में सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा, अमीषा पटेल और सिमरत कौर की भी एंट्री हो गई है।

×
Date : 24 August 2023 Posted By : EDITOR
बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ के पूरे हुए 400 करोड़
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Ranbir Kapoor, Yash-Starrer Ramayana Opens Advance Bookings October 20

📰 Generate e-Paper Clip Ranbir Kapoor, Yash-Starrer Ramayana Opens Advance Bookings October 20 The epic, starring Ranbir Kapoor, Rocking Star Yash and Sai Pallavi, opens advance bookings across all major ticketing platforms on Dussehra. Mumbai: Advance bookings for Ramayana, starring Ranbir Kapoor, Rocking Star Yash and Sai Pallavi, open October 20, on the auspicious occasion […]

Growth begins when we have the courage to confront our own weaknesses”: Anjali Phougat on Dussehra and personal growth

📰 Generate e-Paper Clip Growth begins when we have the courage to confront our own weaknesses”: Anjali Phougat on Dussehra and personal growth Mumbai: Fashion designer Anjali Phougat reflects on Dussehra as a reminder that the most meaningful victories often begin within. Looking back on her journey, she says learning patience and letting go of […]