Owaisi the watchman and the shopkeeper of love

चौकीदार और मोहब्बत के दुकानदार एक जैसे, देश दोनों से तंग आ गया है – ओवैसी

 

रांची। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि देश के लोग चौकीदार और मोहब्बत के कथित दुकानदार, दोनों से तंग आ गये हैं। आप मेरा यकीन करिए। ये दुकानदार और चौकीदार दोनों भाई हैं। इन दोनों में कोई फर्क नहीं है। दोनों जनता को झांसा दे रहे हैं। ओवैसी झारखंड के डुमरी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव को लेकर अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र और राज्य, दोनों सरकारों पर हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि सीएम हेमंत कहते हैं कि राज्य में मॉब-लिंचिंग नहीं हो रही है, तो फिर रामगढ़ में, रांची में, गढ़वा में, गिरिडीह में मुस्लिमों के बच्चों को मवेशी चोरी के नाम पर किसने पीट-पीट कर मारा है? अगर मेरा मुस्लिमों के बच्चों की हत्या के विरोध में बोलना भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को भड़काऊ भाषण लगता है तो मैं हमेशा भड़काऊ भाषण दूंगा। पीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भला ये कैसा चौकीदार है, जिसके रहते हुए भी चाइना ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया। ये चौकीदार तो सो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार में एक स्कूल में शिक्षिका द्वारा सात वर्ष के मासूम बच्चे की पिटाई करवाई गई। वह भी इसलिए कि वह बच्चा होमवर्क करके नहीं गया था। अब पुलिस-प्रशासन बच्चे के अभिभावक को माहौल खराब होने की दुहाई देने की बात कह कर मामले को रफा- दफा करने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने एक कथित विवादित फेसबुक पोस्ट […]

इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’ UNN: इजरायली मीडिया के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। चैनल 14 (C14) ने ईरान […]