Anti-infiltration Pak Army intervened in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ विरोधी अभियानों के दौरान पाक सेना ने किया हस्तक्षेप

,

श्रीनगर। भारतीय सेना ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ विरोधी अभियान के दौरान हस्तक्षेप किया है। एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के साथ लगातार मुठभेड़ में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए। सेना ने कहा कि घुसपैठियों के दो शव बरामद कर लिए गए है जबकि एलओसी के पास पाकिस्तानी सेना की चौकी से गोलीबारी के कारण तीसरे घुसपैठिए का शव बरामद नहीं किया जा सका। सेना ने कहा, “दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीसरा आतंकवादी मारा गया है, लेकिन एलओसी पर आसपास के क्षेत्र में पाकिस्तानी पोस्ट से गोलीबारी के कारण शव की बरामदगी में बाधा आ रही है। ऑपरेशन जारी है। भारतीय सेना के श्रीनगर मुख्यालय वाली चिनार कोर ने कहा कि ऑपरेशन जारी है।

×
Date : 17 September 2023 Posted By : EDITOR
जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ विरोधी अभियानों के दौरान पाक सेना ने किया हस्तक्षेप
News Image

,

श्रीनगर। भारतीय सेना ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ विरोधी अभियान के दौरान हस्तक्षेप किया है। एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के साथ लगातार मुठभेड़ में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए। सेना ने कहा कि घुसपैठियों के दो शव बरामद कर लिए गए है जबकि एलओसी के पास पाकिस्तानी सेना की चौकी से गोलीबारी के कारण तीसरे घुसपैठिए का शव बरामद नहीं किया जा सका। सेना ने कहा, "दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीसरा आतंकवादी मारा गया है, लेकिन एलओसी पर आसपास के क्षेत्र में पाकिस्तानी पोस्ट से गोलीबारी के कारण शव की बरामदगी में बाधा आ रही है। ऑपरेशन जारी है। भारतीय सेना के श्रीनगर मुख्यालय वाली चिनार कोर ने कहा कि ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो

📰 Generate e-Paper Clip त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो नई दिल्ली। हाल के दिनों में सीजेपी ने दिल्ली में जमकर हंगामा काटा। कनॉट प्लेस से लेकर जंतर मंतर तक जमकर पुलिस और सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान देखने को मिली। वहीं, अब सीजेपी के संस्थापक […]

38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह

📰 Generate e-Paper Clip 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था अभूतपूर्व गति से प्रगति कर रही है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। दुनिया के कई बड़े देश जब […]