BJP MP Bidhuri abused Danish

BJP सांसद बिधूड़ी ने दानिश को कहे अपशब्द…लोकसभा स्पीकर ने दी चेतावनी

 

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी द्वारा दिए गए कुछ आपत्तिजनक बयानों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को उन्हें भविष्य में इस तरह के व्यवहार पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बिधूड़ी ने गुरुवार को लोकसभा में ‘चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष के क्षेत्र में राष्ट्र की अन्य उपलब्धियां’ विषय पर चर्चा के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कुंवर दानिश अली के खिलाफ कुछ टिप्पणियां की थीं जिन पर सदन में हंगामा हुआ और विपक्षी नेताओं ने बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने भाजपा नेता को भविष्य में इस तरह का व्यवहार दोहराए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सदन में बिधूड़ी द्वारा आपत्तिजनक बयान दिए जाने के तत्काल बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेद प्रकट किया था। दरअसल जब बिधूड़ी सदन में बोल रहे थे तभी बसपा सांसद दानिश अली ने कोई टिप्पणी की। इस पर रमेश बिधूड़ी भड़क गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]