Fifth day of SFA Championships in Indore

इंदौर में एसएफए चैम्पियनशिप्स के पांचवें दिन बास्केटबॉल और चैस बने आकर्षण केन्द्र

टिप-ऑफ और चैकमेटः एसएफए चैम्पियनशिप 2023 में बास्केटबॉल और चैस में हुआ रोमांचक प्रदर्शन
खेल के पहले दिन बैडमिंटन के 88 मैच तय किए गए थे
सेंट अर्नोल्ड हायर सैकण्डरी स्कूल 101 पॉइन्ट्स के साथ चैम्पियनशिप लीडरबोर्ड में टॉप पर है

इंदौर : इंदौर में एसएफए चैम्पियनशिप्स 2023 के पांचवें दिन अंडर-14 और अंडार-16 ब्वॉयज़ एवं गर्ल्स कैटगरी में बास्केटबॉल लीग मैच आकर्षण केन्द्र बने। बास्केटबॉल के रोमांच के अलावा चैसबोर्ड ने भी दर्शकों को खूब लुभाया, ब्वॉयज़ ( अंडर -7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर -13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19) और गर्ल्स (अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17) ने विभिन्न कैटेगरी में बढ़चढ़ कर इस खेल में हिस्सा लिया। शहर के स्कूलों ने चैस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और आज इस मुकाबले के परिणामों के साथ चैम्पियनों की घोषणा की जाएगी। इतना ही नहीं! बैडमिंटन के पहले दिन, कुल 88 मैच निर्धारित किए गए हैं, वास्तव में एथलीट्स की बात करें तो यह बड़ी संख्या है।
चैम्पियनशिप्स को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि युवा एथलीट्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिले, वे अपने कौशल का उपयोग कर सर्वोच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। इंदौर में एसएफए चैम्पियनशिप्स के पांचवें दिन बड़ी संख्या में प्रतिस्पर्धाओं ने उत्साह को अपने चरम पर पहुंचा दिया। बास्केटबॉल लीग में इंदौर के स्कूलों से प्रतिभाशाली अंडर-14 और अंडर-16 ब्वॉयज़ एवं गर्ल्स ने जोश के साथ मुकाबला करते हुए अपने कौशल, टीम भावना एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। चैस में अंडर-17 मेल एथलीट्स में स्कूल सीका 78 से शौर्य चौधरी ने गोल्ड जीता; लोकमान्य विद्या निकेतन से दिव्यांश गोड़बोले ने सिल्वर जीता तथा सराफा विद्या निकेतन से मोहित शर्मा ने ब्रॉन्ज़ जीत।
एसएफए चैम्पियनशिप्स 2023 में मुकाबला ज़बरदस्त होता जा रहा है। सेंट अर्नोल्ड हायर सैकण्डरी स्कूल विभिन्न खेलों में शानदार परफोर्मेन्स के साथ अपनी बढ़त को बरक़रार रखे हुए हैं। इसके बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल, राउ दूसरे स्थान पर तथा एमरल्ड हाईट्स तीसरे स्थान पर है। इंदौर में खेलों के क्षेत्र में नंबर वन स्कूल की तलाश की यह यात्रा हर दिन के साथ रोमांचक होती चली जा रही है।
आज के परिणाम न सिर्फ चैम्पियन्स का जश्न मनाएंगे बल्कि सभी प्रतिभागियों को लर्निंग का बेजोड़ अनुभव भी प्रदान करेंगे; उन्हें अपनी सीमाओं के दायरे पार कर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगे। एसएफए चैम्पियनशिप्स 2023 खेलों को सभी के लिए सुलभ बनाकर तथा खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क को प्रोत्साहित कर युवा एथलीट्स को सशक्त बनाना जारी रखे हुए है।
चैम्पियनशिप में रोज़ाना की समयसूची, हर खेल प्रतियोगिता के विस्तृत परिणामों के लिए लॉगइन करें www.sfaplay.com । रियल टाईम अपडेट्स, हाईलाईट्स और एक्सक्लुज़िव बिहाइंड-द-सीन मोमेन्ट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया चैनलों को फॉलों करें- Facebook, Instagram, Twitter । एसएफए चैम्पियनशिप्स देश भर के युवा एथलीट्स के लिए स्पोर्ट्स यानि खेलों को सुलभ बनाना चाहती है और आज की प्रतिभा को सशक्त बनाकर आने वाले कल के चैम्पियन के रूप में विकसित करने के लिए तत्पर है।

×
Date : 12 October 2023 Posted By : EDITOR
इंदौर में एसएफए चैम्पियनशिप्स के पांचवें दिन बास्केटबॉल और चैस बने आकर्षण केन्द्र
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]

मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्र प्रदेश में की प्रमुख निवेशकों से भेंट मध्यप्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए लागू की गई नीतियों की दी जानकारी जीआईएस 2027 के लिये किया आमंत्रित भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]