Work on 25 flyovers in Delhi, 9 in progress, 16

दिल्ली में 25 फ्लाईओवर, 9 पर काम चालू, 16 मंजूरी की प्रक्रिया में

 

नई दिल्ली। दिल्ली में 9 फ्लाईओवर पर काम चल रहा है और 16 फ्लाईओवर मंजूरी की प्रक्रिया में है। रविवार को दिल्ली सरकार ने यह जानकारी दी। इस बीच रविवार को सराय काले खां फ्लाईओवर को चालू कर दिया गया। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 630 मीटर लंबे तीन लेन के इस फ्लाईओवर का उद्घाटन कर कहा कि इसे 66 करोड़ रुपये में बनाया जाना था, लेकिन हमने इसे 45 करोड़ में ही बनाकर 16 करोड़ बचा लिए। अब तक हमने फ्लाईओवर के निर्माण में 557 करोड़ रुपए बचाए हैं। 1947 से 2015 के बीच दिल्ली में 72 फ्लाईओवर और अंडरपास बने। जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार में 2015-2023 के बीच 30 अंडरपास और फ्लाईओवर बने हैं। पिछले 70 साल में दिल्ली में अंडरपास और फ्लाईओवर पर जितना काम हुआ, उसमें से 30 फीसद काम मात्र 8 साल में हुआ है। सीएम ने कहा कि दिल्ली में 25 और फ्लाईओवर तैयार किए जा रहे हैं। इसमें से 9 फ्लाईओवर के निर्माण का काम चल रहा है, जबकि 16 अप्रूवल की प्रक्रिया में हैं। अगले कुछ साल में 25 और फ्लाईओवर बन जाएंगे। इस तरह दिल्ली में करीब 125 फ्लाईओवर हो जाएंगे, जिसमें से 50 फीसद फ्लाईओवर आम आदमी पार्टी की सरकार ने कुछ सालों में बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

तसलीमा नसरीन की कोलकाता वापसी: दो दशक बाद, क्यों बुलाई गई थी सेना?

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तसलीमा नसरीन की कोलकाता वापसी: दो दशक बाद, क्यों बुलाई गई थी सेना? कोलकाता । मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन करीब दो दशक बाद 1 अगस्त को कोलकाता वापसी कर रही हैं, जहाँ वे एक बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यह वापसी इसलिए अहम है क्योंकि साल 2007 में उन्हें […]

तिरुपति मंदिर में टूटा रिकार्ड… एक ही दिन में 97 करोड़ का दान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तिरुपति मंदिर में टूटा रिकार्ड… एक ही दिन में 97 करोड़ का दान तिरुपति। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर को एक ही दिन में रिकॉर्ड तोड़ दान मिला है। नए संशोधित डोनर पॉलिसी के लागू होने से ठीक पहले, नियमों में बदलाव और वीआईपी दर्शन की सुविधाएं कम होने की […]