Nitish Kumar denies irregularities in teacher recruitment

शिक्षक भर्ती में अनियमितता को नीतीश कुमार ने नकारा, कहा, सभी नियुक्तियां अच्छे से हो रही

 

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष के शिक्षक भर्ती में हुई अनियमितता के आरोपों को पूरी तरह से नकारते हुए कहा कि सभी नियुक्तियां अच्छे से हो रही है। गुरुवार को बिहार में एक लाख से अधिक शिक्षक नियुक्ति पत्र बांटा जाना है। पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे जब साथ में थे तब इस बारे में नहीं बोलते थे। उन्होंने कहा कि ऐसा बोलने के लिए उन्हें बोला जाता है इसलिए बोल रहे हैं। अनियमितता की बात को नकारते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। सभी नियुक्तियां अच्छे से हो रही हैं। नीतीश कुमार ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि नियुक्तियों का काम बहुत ही तेजी और अच्छे से हो रहा है। विपक्ष इस मुद्दे पर अंट-शंट इसलिए बोल रहा है क्योंकि उन्हें ऊपर से ऐसा बोलने के लिए से कहा जाता है। गुरुवार को बीपीएससी द्वारा चयनित एक लाख से अधिक लोगों के बीच शिक्षक नियुक्ति पत्र बांटा जाना है। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में करीब 25 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने एक कथित विवादित फेसबुक पोस्ट […]

इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’ UNN: इजरायली मीडिया के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। चैनल 14 (C14) ने ईरान […]