Bharat Atta brand name at Rs 27.50 per kg across the country

महंगाई से लड़ने के लिए सरकार का प्लान,‘भारत आटा’ ब्रांड नाम से देशभर में 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम

 

महंगाई से लड़ने के लिए सरकार का प्लान
27 रुपये किलो आटा, 60 रुपये किलो मिलेगी दाल, देशभर में बिक्री शुरू

नई दिल्ली : दिवाली से पहले उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत देने के लिए केंद्र ने सोमवार को ‘भारत आटा’ ब्रांड नाम से देशभर में 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर गेहूं के आटे की बिक्री औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। ‘भारत आटा’ सहकारी समितियों नेफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार के माध्यम से देशभर में 800 मोबाइल वैन और 2,000 से अधिक दुकानों के माध्यम से बेचा जाएगा। गुणवत्ता और स्थान के आधार पर सब्सिडी वाली दर मौजूदा बाजार दर 36-70 रुपये प्रति किलोग्राम से कम है। फरवरी में, सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण कोष योजना के तहत कुछ दुकानों में इन सहकारी समितियों के माध्यम से 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम पर 18,000 टन ‘भारत आटा’ की प्रायोगिक बिक्री की थी। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने यहां कर्तव्य पथ पर ‘भारत आटा’ की 100 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा, “अब जब हमने परीक्षण कर लिया है और सफल रहे हैं, तो हमने एक औपचारिकता पूरी करने का फैसला किया है ताकि देश में हर जगह आटा 27.50 रुपये प्रति किलो की दर पर उपलब्ध हो।” उन्होंने कहा कि परीक्षण के दौरान गेहूं के आटे की बिक्री कम थी क्योंकि इसे केवल कुछ दुकानों के माध्यम से खुदरा बेचा गया था। हालांकि, इस बार बेहतर उठान होगा क्योंकि उत्पाद देशभर में इन तीन एजेंसियों की 800 मोबाइल वैन और 2,000 दुकानों के माध्यम से बेचा जाएगा।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस दौरान बताया कि इसके लिए ढ़ाई लाख मीट्रिक टन गेहूं का एलॉकेशन विभिन्न सरकारी एजेंसियों को किया गया है। उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुसार अभी देश में आटे की औसत कीमत 35 रुपए किलो है बाजार में नॉन-ब्रांडेड आटे की खुदरा कीमत 30-40 रुपए किलो है तो ब्रांडेड आटा 40-50 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है। गेहूं की लगातार बढ़ती कीमत की वजह से त्योहारी सीजन में आटे की कीमत में तेजी को देखते हुए सरकार ने सस्ते दाम पर आटा बेचने का फैसला किया है।
प्याज की बढ़ी कीमतों से कंज्यूमर्स को राहत देने के लिए सरकार ₹25 किलो के रेट से प्याज बेच रही है। नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी NCCF और नेफेड ₹25 किलो के रेट से बफर प्याज पहले से ही बेच रही हैं। NCCF 20 राज्यों के 54 शहरों में 457 रिटेल स्टोर्स पर सब्सिडाइज्ड रेट पर प्याज बेच रही है। जबकि नेफेड 21 राज्यों के 55 शहरों में 329 रिटेल स्टोर्स पर डिस्काउंटेड रेट पर प्याज बेच रही है। वहीं केंद्रीय भंडार ने भी बीते शुक्रवार से दिल्ली-NCR में प्याज की रिटेल सेल अपनी आउटलेट्स से शुरू कर दिया है। इसके अलावा सरकार 60 रुपए प्रति किलो के भाव पर भारत दाल (चने की दाल) उपलब्ध करा रही है।

×
Date : 07 November 2023 Posted By : EDITOR
महंगाई से लड़ने के लिए सरकार का प्लान,‘भारत आटा’ ब्रांड नाम से देशभर में 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम
News Image

 

महंगाई से लड़ने के लिए सरकार का प्लान
27 रुपये किलो आटा, 60 रुपये किलो मिलेगी दाल, देशभर में बिक्री शुरू

नई दिल्ली : दिवाली से पहले उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत देने के लिए केंद्र ने सोमवार को ‘भारत आटा' ब्रांड नाम से देशभर में 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर गेहूं के आटे की बिक्री औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। ‘भारत आटा' सहकारी समितियों नेफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार के माध्यम से देशभर में 800 मोबाइल वैन और 2,000 से अधिक दुकानों के माध्यम से बेचा जाएगा। गुणवत्ता और स्थान के आधार पर सब्सिडी वाली दर मौजूदा बाजार दर 36-70 रुपये प्रति किलोग्राम से कम है। फरवरी में, सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण कोष योजना के तहत कुछ दुकानों में इन सहकारी समितियों के माध्यम से 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम पर 18,000 टन ‘भारत आटा' की प्रायोगिक बिक्री की थी। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने यहां कर्तव्य पथ पर ‘भारत आटा' की 100 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा, “अब जब हमने परीक्षण कर लिया है और सफल रहे हैं, तो हमने एक औपचारिकता पूरी करने का फैसला किया है ताकि देश में हर जगह आटा 27.50 रुपये प्रति किलो की दर पर उपलब्ध हो।” उन्होंने कहा कि परीक्षण के दौरान गेहूं के आटे की बिक्री कम थी क्योंकि इसे केवल कुछ दुकानों के माध्यम से खुदरा बेचा गया था। हालांकि, इस बार बेहतर उठान होगा क्योंकि उत्पाद देशभर में इन तीन एजेंसियों की 800 मोबाइल वैन और 2,000 दुकानों के माध्यम से बेचा जाएगा।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस दौरान बताया कि इसके लिए ढ़ाई लाख मीट्रिक टन गेहूं का एलॉकेशन विभिन्न सरकारी एजेंसियों को किया गया है। उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुसार अभी देश में आटे की औसत कीमत 35 रुपए किलो है बाजार में नॉन-ब्रांडेड आटे की खुदरा कीमत 30-40 रुपए किलो है तो ब्रांडेड आटा 40-50 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है। गेहूं की लगातार बढ़ती कीमत की वजह से त्योहारी सीजन में आटे की कीमत में तेजी को देखते हुए सरकार ने सस्ते दाम पर आटा बेचने का फैसला किया है।
प्याज की बढ़ी कीमतों से कंज्यूमर्स को राहत देने के लिए सरकार ₹25 किलो के रेट से प्याज बेच रही है। नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी NCCF और नेफेड ₹25 किलो के रेट से बफर प्याज पहले से ही बेच रही हैं। NCCF 20 राज्यों के 54 शहरों में 457 रिटेल स्टोर्स पर सब्सिडाइज्ड रेट पर प्याज बेच रही है। जबकि नेफेड 21 राज्यों के 55 शहरों में 329 रिटेल स्टोर्स पर डिस्काउंटेड रेट पर प्याज बेच रही है। वहीं केंद्रीय भंडार ने भी बीते शुक्रवार से दिल्ली-NCR में प्याज की रिटेल सेल अपनी आउटलेट्स से शुरू कर दिया है। इसके अलावा सरकार 60 रुपए प्रति किलो के भाव पर भारत दाल (चने की दाल) उपलब्ध करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दिसंबर में बंगाल में आंदोलन करेगी भाकपा, एसआईआर को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

📰 Generate e-Paper Clip दिसंबर में बंगाल में आंदोलन करेगी भाकपा, एसआईआर को लेकर केंद्र पर साधा निशाना कोलकाता। देश के संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और कानूनों की रक्षा की मांग पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) दिसंबर में बंगाल में आंदोलन करेगी। पार्टी ने इसके तहत एक दिसंबर को कोलकाता में लोकभवन (राजभवन) अभियान और तीन […]

TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows

📰 Generate e-Paper Clip TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows The multi-city initiative will equip travel partners with insights into Royal Caribbean’s global portfolio and emerging opportunities in India’s cruise market. Mumbai:  TIRUN Travel Marketing, India’s pioneering cruise vacation specialist and exclusive representative for Royal Caribbean Group in […]