Jasprit Bumrah before the semi finals Shami also did not come

सेमीफाइनल से पहले जसप्रीत बुमराह ने नहीं की प्रैक्टिस, शमी भी नहीं पहुंचे

 

Mumbai:  रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में खेलने उतरी भारतीय टीम ने अपने जबरदस्त खेल से हर किसी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है. लीग स्टेज में अपने सभी 9 मुकाबले जीतकर भारत अंक तालिका में टॉप पर रहा. अब सेमीफाइनल में नंबर चार पर रही टीम न्यूजीलैंड के साथ खेलना है. इस मैच से पहले टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी ने आराम करना पसंद किया.
भारतीय खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल से पहले मंगलवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग लिया. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी सहित कुछ प्रमुख खिलाड़ियों ने विश्राम करने को प्राथमिकता दी. भारत ने लीग चरण का अपना आखिरी मैच रविवार को बेंगलुरु में खेला था और टीम सोमवार को यहां पहुंची थी. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के लिए वैकल्पिक अभ्यास सत्र ही रखा गया.
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शानदार फॉर्म में चल रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. कोहली ने तीनों नेट्स पर अभ्यास किया. पहले उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बाद में स्पिनरों और थ्रो डाउन विशेषज्ञ का सामना किया. ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा ने भी बल्लेबाजी का अभ्यास किया तथा इसके बाद क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप के साथ भी पर्याप्त समय बिताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह UNN: भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में अजेय रहने के साथ टॉप-8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। […]

जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल UNN: भारत ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका को 284 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी में 178 रन की बढ़त बनाई। भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। जडेजा टेस्ट में […]