Sunrise Cricket Academy defeated JK Cricket Academy

सनराइज क्रिकेट अकादमी ने जेके क्रिकेट अकादमी को 161 रनों से हराया

 

चंडीगढ़। आईवीसीए क्रिकेट अकादमी मे खेले गए मुकाबले मे सनराइज क्रिकेट अकादमी जीरकपुर ने जेके क्रिकेट अकादमी बलटाना को 161 रनों से हराकर फर्स्ट अरुण शर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट मे जीत दर्ज की। सनराइज ने पहले खेलते हुए विश्वजीत के 66 रन,कबीर के 58 रन व अर्णव बंसल के 53 रनों की पारी की बदौलत 36.3ओवर मे सभी विकेट खोकर 296 रन बनाए।
जे के की तरफ से पार्थ शर्मा ने 50 रन देकर 4 विकेट व किरणदीप व गणेश ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में जे के अकादमी की पूरी टीम 30.4 ओवर मात्र 135 रनों पर सिमट गई। जिसमें कमल ने 31 व पार्थ ने 20 रनों की पारी खेली।
विजेता टीम की तरफ से देवव्रत ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर 5 विकेट झटके व सौरभ तथा अर्णव ने 2-2 विकेट झटके। मैच मे बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए देवव्रत Bikhta को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह UNN: भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में अजेय रहने के साथ टॉप-8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। […]

जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल UNN: भारत ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका को 284 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी में 178 रन की बढ़त बनाई। भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। जडेजा टेस्ट में […]