Ayodhya Ram Mandir 16 January 2024 to 22 January

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 7 दिन तक चलेगा ( 16 जनवरी 2024 से 22 जनवरी ) प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान

अयोध्या में 7 दिन तक चलेगा ( 16 जनवरी 2024 से 22 जनवरी ) प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। जैसे-जैसे यह पल करीब आ रहा है, आमजन में जिज्ञासा भी बढ़ती जा रही है। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में सात दिनों तक वृहद स्तर पर अनुष्ठान प्रक्रिया चलेगा, जिसकी शुरुआत 16 जनवरी 2024 से होगी। 22 जनवरी 2024 को श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से श्रीराम अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इस कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर अयोध्या दौरा कर रहे हैं। दो दिसंबर व 21 दिसंबर को अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर राम मंदिर निर्माण कार्य का अपडेट ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से काफी संख्या में आगंतुक उपस्थित रहेंगे।
सात दिवसीय अनुष्ठान कार्यक्रम-

16 जनवरीः मंदिर ट्रस्ट की ओर से नियुक्त यजमान द्वारा प्रायश्चित, सरयू नदी के तट पर दशविध स्नान, विष्णु पूजन और गोदान

17 जनवरीः रामलला की मूर्ति के साथ अयोध्या भ्रमण करेगी शोभायात्रा, मंगल कलश में सरयू का जल लेकर मंदिर पहुंचेंगे श्रद्धालु।

18 जनवरीः गणेश अंबिका पूजन, वरुण पूजन, मातृका पूजन, ब्राह्मण वरण, वास्तु पूजन आदि से विधिवत अनुष्ठान आरंभ होगा।

19 जनवरीः अग्नि स्थापना, नवग्रह स्थापना और हवन।

20 जनवरी: मंदिर के गर्भगृह को सरयू के पवित्र जल से धोने के बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास होगा।

21 जनवरीः 125 कलशों से दिव्य स्नान के बाद शैयाधिवास कराया जाएगा।

22 जनवरीः सुबह पूजन के बाद मध्यान्ह काल में मृगशिरा नक्षत्र में रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।
बता दें कि बुधवार को योगी सरकार ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या धाम कर दिया। पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। जहां वो अयोध्या रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले है।

×
Date : 29 December 2023 Posted By : EDITOR
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 7 दिन तक चलेगा ( 16 जनवरी 2024 से 22 जनवरी ) प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]