mp Dr Mohaniyadav finally reached the high command

मध्‍यप्रदेश : आखिरकार हाईकमान के पास पहुंचे डॉ. यादव, मंत्रियों को विभाग वितरण का मामला

 

मध्‍यप्रदेश : आखिरकार हाईकमान के पास पहुंचे डॉ. यादव, मंत्रियों को विभाग वितरण का मामला

Bhopal : मध्‍यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमण्‍डल के गठन में बारह दिन का विलंब होने के बाद अब मंत्रियों को विभाग बंटवारे में भी चार दिन बीत गये है। अच्‍छे और प्रभावी मंत्रालयों को लेकर एकमत नहीं होने के कारण मामला बीजेपी हाईकमान से विमर्श होना तय हुआ है। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार रात्रि मेंं दिल्‍ली पहुंच गये है। यहां कल मुख्‍यमंत्री गृह मंत्री अमित शाह एवं जेपी नड्डा से मिलकर इस संबंध में निर्णय लेंगे। विभाग बंटवारे में वरिष्‍ठ मंत्रियों एवं उप मुख्‍यमंत्रियों को लेकर निर्णय लेने में दिक्‍कतें आ रही है। ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया समर्थकों को विभाग देने में भी डॉ. यादव को सोचना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री मंत्रियों के विभाग वितरण को लेकर कल दिल्ली में पार्टी हाईकमान से चर्चा करके मंत्रियों के विभागों का वितरण किया जा सकता है। बता दे कि मंत्रिमंडल का गठन हुए चार दिन हो चुके है, लेकिन अभी तक मंत्रियों के विभागों का वितरण नहीं हो सका है। यहां यह बता दें कि जब कांग्रेस की सरकार गिरा कर सिंधिया ने अपने समर्थकों को महत्‍वपूर्ण एवं मलाईदार विभाग दिया दिये थे। तब उनके 9 से 10 समर्थक मंत्री शिवराज कैबिनेट में रहे। लेकिन इस बार मात्र 3 समर्थक ही डॉ. यादव की कैबिनेट में हैं। लेकिन इन तीनों ही को महत्‍वपूर्ण विभागो के साथ ही दोनों उप मुख्‍यमंत्री सहित केन्‍द्रीय राजनीति से राज्‍य की राजनीति में आए नेताओं को भी महत्‍वपूर्ण विभाग दिये जाना है। डॉ. यादव के सामने यही चुनौती है। शिवराज सिंह समर्थक मंत्रियों को भी ध्‍यान में रखना होगा। यह अलग बात है कि सीधे तौर पर शिवराज सिंह इसमें हस्‍तक्षेप करते नजर नही आ रहे। यादव के सामने आगामी लोकसभा चुनाव एवं जातीय समीकरणों को भी ध्‍यान रखने की चुनौती भी है।
सामान्यतः मंत्रियों की शपथ ग्रहण के अगले दिन ही कैबिनेट की पहली बैठक में उन्हें विभाग सौंप दिए जाते हैं। लेकिन डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल को चार दिन हो गए और अभी भी कोई ऐसे संकेत नही है कि विभागों का वितरण कब होगा। डॉ. यादव अगर कल हाईकमान से चर्चा के बाद विभागों के वितरण पर सहमति बना लेते है तो संभव है कि कल रात्रि में या फिर अ्गले दिन इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]

IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 75 और यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शुक्रवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को […]