Madhya Pradesh Simhastha 2028 Kumbh Mela cm Dr Yadav

Madhya Pradesh : सिंहस्थ-2028 कुंभ मेला भव्य, दिव्य और अलौकिक स्वरूप में मनाया जायेगा : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

 

सिंहस्थ-2028 कुंभ मेला भव्य, दिव्य और अलौकिक स्वरूप में मनाया जायेगा : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मुख्यमंत्री ने अंकपात स्थित श्रीराम मन्दिर में देवदर्शन किये
गादीपति  तुलसीदास महाराज का स्वागत-वन्दन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में अंकपात मार्ग स्थित श्रीराम मन्दिर में दर्शन कर गादीपति श्री तुलसीदास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने श्री तुलसीदास महाराज का गादीपति बनने पर स्वागत-वन्दन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर मौजूद सन्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सिंहस्थ-2028 कुंभ मेला भव्य, दिव्य और अलौकिक स्वरूप में मनाया जायेगा। सनातन धर्म की ध्वजा लहरा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जयिनी के सम्राट विक्रमादित्य ने हजारों साल पहले अयोध्या में श्रीराम मन्दिर बनाया था। अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प से अयोध्या में भव्य मन्दिर का निर्माण होने पर श्रीराम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिप्रा नदी में 2028 कुंभ मेले के पहले गन्दा पानी न मिले, इसका पुख्ता कार्य योजना तैयार की जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री चिन्तामन गणेश मन्दिर में भी पूजन-अर्चन कर दर्शन किये। उन्होंने इसके बाद सुरभि गार्डन में गवली यादव समाज की महिलाओं द्वारा श्री भगवान धर्मराज व्रत उद्यापन कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएँ देकर सुख, समृद्धि की ईश्वर से कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पूर्वी अफगानिस्तान में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ से 20 लोगों की मौत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पूर्वी अफगानिस्तान में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ से 20 लोगों की मौत – 100 से अधिक लापता लोगों की तलाश जारी काबुल । भारतीय उपमहाद्वीप में इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। भारत और चीन के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त […]

चंपत भूमिका पर फैसला होगा जल्द, गवाह या सह-आरोपी बनने पर सस्पेंस

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चंपत भूमिका पर फैसला होगा जल्द, गवाह या सह-आरोपी बनने पर सस्पेंस – राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला अयोध्या। श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के खुलासे के बाद ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपत राय की भूमिका अब जांच के निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। […]