Cross border terrorist module Kupwara Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

 

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि विश्वसनीय जानकारी और अन्य सहयोगी एजेंसियों की पुष्टि के आधार पर कार्रवाई की गई। कुपवाड़ा पुलिस ने 9 पैरा फील्ड रेजिमेंट के साथ मिलकर पीओके स्थित लश्कर के दो आकाओं मंजूर अहमद शेख उर्फ शकूर और काजी मोहम्मद खुशाल द्वारा भेजे गए हथियारों व गोला-बारूद की तस्करी में शामिल एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। वर्तमान में दोनों सीमा पार से काम कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के करनाह के जहूर अहमद भट के रूप में पहचाने गए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक एके, एक एके मैगजीन, 29 राउंड, दो पिस्तौल और दो पिस्तौल मैगजीन बरामद की गईं। पीओके के दो हैंडलर जहूर के संपर्क में थे, जो एलओसी के करीब एक गांव का रहने वाला है। पुलिस ने कहा कि उस पार से इस तरफ भेजी गई खेप को उसके बाद अन्य आतंकी सहयोगियों तक पहुंचाया गया, जो जहूर अहमद भट और पीओके स्थित संचालकों के संपर्क में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया; ईशान ने 77 रन बनाए कोलंबो : भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत […]

Bangladesh: साउथ प्लाजा में शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत 13 देशों को आमंत्रण

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बांग्लादेश: साउथ प्लाजा में शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत 13 देशों को आमंत्रण -रहमान 17 फरवरी को लेंगे शपथ ढाका । बांग्लादेश के आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की ऐतिहासिक जीत के बाद अब देश की बागडोर संभालने की औपचारिकताएं तेज हो गई हैं। आगामी 17 फरवरी […]