Son born to Virat and Anushka Sharma, named Akay

विराट और अनुष्का शर्मा के घर लिया बेटे ने जन्म, नाम रखा “अकाय”

 

विराट और अनुष्का शर्मा के घर लिया बेटे ने जन्म, नाम रखा “अकाय”

मुंबई। स्टार जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने दूसरे बच्चे -लड़के के आगमन की घोषणा की है और खुलासा किया है कि उन्होंने अपने इस नन्‍हे मेहमान का नाम ‘अकाय’ रखा है। स्टार जोड़ी ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की : अत्यधिक खुशी और हमारे दिलों में प्यार के साथ, हमें सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बच्चे अकाय यानी वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है ! हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी निजता का सम्मान करें। प्यार और आभार। — विराट और अनुष्का। इस जोड़ी ने अनुष्का की दूसरी गर्भावस्था के बारे में बहुत गोपनीयता बरती। हालांकि, एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसने अटकलें बढ़ा दी थीं। उस क्लिप में अभिनेत्री को अपने क्रिकेटर पति के साथ काली पोशाक में बेबी बंप के साथ चलते देखा जा सकता है। अनुष्का और विराट, जिन्हें प्रशंसक प्यार से ‘विरुष्का’ कहते हैं, ने दिसंबर 2017 में इटली में एक गुपचुप समारोह में शादी की थी। साल 2021 में अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

GT vs MI, IPL 2026 : तिलक वर्मा का तूफानी शतक, मुंबई की धमाकेदार जीत—गुजरात 99 रन से ढेर!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱GT vs MI, IPL 2026 : तिलक वर्मा का तूफानी शतक, मुंबई की धमाकेदार जीत—गुजरात 99 रन से ढेर! धमाकेदार जीत के बाद हार्दिक ने स्टार खिलाड़ी की दिल खोलकर की तारीफ UNN: तिलक वर्मा के नाबाद तूफानी शतक के बाद अश्वनी कुमार की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन […]

‘Ganga Mai Ki Betiyaan’ completes 200 episodes; cast expresses gratitude to fans

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘Ganga Mai Ki Betiyaan’ completes 200 episodes; cast expresses gratitude to fans Mumbai: Television show Ganga Mai Ki Betiyaan has successfully completed 200 episodes, marking a major milestone for the cast and crew. The team celebrated the achievement and thanked viewers for their constant love and support throughout the journey.Produced […]