Modi in Kaziranga invited people from all over the world for tourism

Modi In Kaziranga: दुनियाभर के लोगों को यहां पर्यटन के लिए दिया न्योता, PM मोदी ने अपने काजीरंगा दौरे का वीडियो X पर किया शेयर

 

Modi In Kaziranga: दुनियाभर के लोगों को यहां पर्यटन के लिए दिया न्योता, PM मोदी ने अपने काजीरंगा दौरे का वीडियो X पर किया शेयर

काजीरंगा (असम) । पीएम नरेंद्र मोदी देश में जहां भी जाते हैं, वहां की खासियत का बखान करना नहीं भूलते। मोदी आज सुबह असम के काजीरंगा नेशनल पार्क गए थे। काजीरंगा नेशनल पार्क अपने एक सींग वाले गैंडों और अन्य जीवों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। पीएम मोदी ने अपने काजीरंगा नेशनल पार्क के दौरे से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर कर पीएम ने दुनियाभर के लोगों को न्योता भी दिया कि वे एक बार पर्यटन के लिए काजीरंगा जरूर आएं।
पीएम मोदी के शेयर किए वीडियो में एक सींग वाला गैंडा और अन्य जीव जंतु दिख रहे हैं। वर्ल्ड हेरिटेज साइट के तौर पर पहचान बनाने वाले काजीरंगा में पीएम मोदी जीप और हाथी की पीठ पर बैठकर घूमे। उन्होंने यहां हाथियों को गन्ना भी खिलाया और खुद को घुमाने वाले महावत की पीठ भी थपथपाई। काजीरंगा के दौरे में पीएम मोदी ने वक्त निकालकर यहां की महिला वनरक्षकों से भी मुलाकात की और उनसे बात की।
पीएम मोदी बीते दिनों लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे। वहां भी उन्होंने समुद्र तट की खूबसूरती का नजारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। इसके अलावा कुछ दिन पहले वो गुजरात के द्वारका भी पहुंचे थे। जहां समुद्र के नीचे प्राचीन द्वारका नगरी की पूजा भी मोदी ने की थी। मोदी इसके अलावा दूसरे देशों के प्रमुखों को भी भारत के पर्यटन स्थलों पर ले जाते रहे हैं। 26 जनवरी को जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों भारत आए थे, तो मोदी ने उनको जयपुर घुमाया था। वहीं, यूएई के राष्ट्रपति शेख नाह्यान के साथ उन्होंने अहमदाबाद में रोड शो किया था। जापान के पीएम रहे शिंजो अबे को मोदी वाराणसी ले गए थे। मोदी कई बार खुद कह चुके हैं कि भारत में पर्यटन के लिए तमाम आधारभूत संरचनाएं हैं और देश को इस क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए वो इस तरह से कदम उठाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]

तेल का गहराया संकट, भारत ने ईरान से की बात कहा- कूटनीति से निकालें समाधान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तेल का गहराया संकट, भारत ने ईरान से की बात कहा- कूटनीति से निकालें समाधान नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी भीषण सैन्य संघर्ष और ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने कूटनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. […]