Antar Singh Darbar and Pankaj Sanghvi join BJP

MP Politics : कांग्रेस को जोरदार झटका, अंतर सिंह दरबार और पंकज संघवी बीजेपी ( BJP) में शामिल

 

MP Politics : कांग्रेस को जोरदार झटका, अंतर सिंह दरबार और पंकज संघवी बीजेपी में शामिल

भोपाल: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा शनिवार को होने वाली है। इससे पहले एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मालवा निमाड़ क्षेत्र के कई दमदार नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उस क्षेत्र में कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा भी नहीं की है। वहीं, बीजेपी ने 29 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में महू से कांग्रेस के पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार और वरिष्ठ नेता पंकज सिंघवी बीजेपी में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही धामनौद नगरपालिका अध्यक्ष सीमा विष्णु पाटीदार, एमपी कांग्रेस के पूर्व महासचिव बसंत चौरसिया, रीवा मऊगंज के नगरपरिषद अध्यक्ष ब्रजवासी पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, हनुमना नगरपरिषद अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष शरदजय गुप्ता, टीकमगढ़ के कांग्रेस जिला संगठन मंत्री अनिल बडकुल, जनपद उपाध्यक्ष ललित अहिरवार सहित हजारों कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली है।
ये सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। पंकज सिंघवी और अंतर सिंह दरबार का इंदौर जिले में अच्छी पकड़ है। ऐसे में इंदौर में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। इससे पहले इंदौर में कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे संजय शुक्ला भी बीजेपी का दामन थाम चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]