Taapsee Pannu secretly married boyfriend Mathias Bo

तापसी पन्नू ने बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ की गुपचुप शादी!

 

Mumbai: एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तापसी और मैथियास बो ने उदयपुर में 23 मार्च को शादी की है। समारोह में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। रिपोर्ट के अनुसार, शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन 20 मार्च को शुरू हुए थे। दोनों अपनी शादी को मीडिया की नजरों से दूर रखना चाहते थे। इसलिए उन्‍होंने बहुत ही निजी और खास लोगों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करने का फैसला किया। शादी में डायरेक्‍टर और दोस्‍त अनुराग कश्‍यप और ‘थप्पड़’ में उनके को-स्‍टार पावेल गुलाटी शामिल हुए। इसके अलावा राइटर कनिका ढिल्लों भी अपने पति के साथ शादी में पहुंचीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

संजय लीला भंसाली का बड़ा खुलासा: राज कपूर और गुरु दत्त की फिल्मों ने सिखाया महिलाओं को पर्दे पर सम्मान देना

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱संजय लीला भंसाली का बड़ा खुलासा: राज कपूर और गुरु दत्त की फिल्मों ने सिखाया महिलाओं को पर्दे पर सम्मान देना Mumbai: फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने एक बार फिर अपनी उस गहरी सोच को रेखांकित किया है जिसमें वह कहानी के केंद्र में महिलाओं को रखते हैं। भारतीय […]

बाकी सितारों से अलग है विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की जोड़ी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बाकी सितारों से अलग है विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की जोड़ी, शादी के जश्न के साथ-साथ दूसरों की खुशियों का भी रखा खास ख्याल Mumbai: एक ऐसे वर्ष में, जहां भव्य सेलिब्रिटी शादियों की भरमार रही, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का विवाह केवल अपनी भव्यता के लिए नहीं, बल्कि अपने […]