Bharat Ratna 2024 Lal Krishna Advani

Bharat Ratna 2024 Lal Krishna Advani: लालकृष्ण आडवाणी हुए भारत रत्न से सम्मानित, घर जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नवाजा

 

Bharat Ratna 2024 Lal Krishna Advani: लालकृष्ण आडवाणी हुए भारत रत्न से सम्मानित, घर जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नवाजा

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया। 93 साल की उम्र के लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनके आवास जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया। भारत रत्न का मेडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आडवाणी को पहनाया। साथ ही उनको प्रशस्ति पत्र भी दिया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।
लालकृष्ण आडवाणी को हर व्यक्ति जानता है। सोमनाथ से अयोध्या तक उन्होंने राम रथ यात्रा निकाली थी। आडवाणी को बीजेपी का लौह पुरुष कहा जाता था। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वो डिप्टी पीएम और गृहमंत्री रहे। अयोध्या में राम मंदिर का सपना अगर साकार हुआ है, तो उसकी बड़ी वजह लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा ही रही। इस रथ यात्रा के बाद ही बीजेपी ने राम मंदिर के निर्माण को अपने एजेंडे में जगह दी थी। साल 2015 में लालकृष्ण आडवाणी को पद्मविभूषण सम्मान दिया गया था।
लालकृष्ण आडवाणी के अलावा इस साल मोदी सरकार ने पूर्व पीएम नरसिंह राव, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह और मशहूर कृषि वैज्ञानिक रहे एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का एलान किया था। लालकृष्ण आडवाणी के अलावा अन्य सभी 4 विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया है। लालकृष्ण आडवाणी के अभिन्न मित्र और भारत के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को भी मोदी सरकार ने भारत रत्न सम्मान से विभूषित किया था। अन्य तमाम विभूतियों को भी मोदी सरकार ने भारत रत्न दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]