Congress mantra Loot even with life Loot even after life PM Modi

MP: कांग्रेस का मंत्र -जिंदगी के साथ भी लूट,जिंदगी के बाद भी लूट – PM मोदी

 

कांग्रेस के कारनामे संविधान की मूल भावना के खिलाफ

पीएम ने कहा कांग्रेस ने आदिवासियों के बलिदान को भुला दिया

हरदा । जनता जनार्दन ईश्वर का रूप होती है।इनका आशीर्वाद महत्वपूर्ण है। हरदा, हृदय नगर है, हृदय से मिला आशीर्वाद खाली नहीं जाता। पहले मैं देने आता था,आज मैं लेने आया हूं। विकसित भारत के सपने को साकार करने मांगने आया हूं। आपके वोट की ताकत का साक्षात्कार कराने आया हूं। विगत 10 वर्षो का कार्यकाल मेरे काम का ट्रेलर था,अभी देश को आगे ले जाना है।कांग्रेस ने आदिवासियों के बलिदान को भुला दिया है। हमारी सरकार ने आदिवासी, दलितों, महिलाओं के सम्मान की रक्षा की है। यह बात बुधवार शाम को हरदा के अबगांवखुर्द स्थित फोरलेन के करीब आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। उन्होंने कहा कांग्रेस धर्म के नाम पर आरक्षण कराना चाहती है, कांग्रेस के कारनामे संविधान की मूल भावना के खिलाफ है,कर्नाटक में ओबीसी जाति के लिए क्या किया सबको पता है,वह अपने वोट बैंक को मजबूत करना चाहती है। इस चुनाव में आपको कांग्रेस की कलई खोल के रखनी है। इस दौरान स्वागत उद्बोधन उप मुख्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिया। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विजय शाह, पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, बैतूल हरदा हरसूद लोकसभा प्रत्याशी डी डी उईके सहित मंचासीन रहे।
पीएम ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों
पीएम मोदी ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडिया गठबंधन 1 वर्ष, 1 पीएम पर काम करने की सोच रहा है। मतलब पांच वर्षो में आपको पांच पीएम मिलेंगे।कांग्रेस आपके मकान, संपत्ति पर नजर गढ़ाए है, वह अधिक मकान, संपत्ति, गहने होने पर आपसे छीन कर अपने वोट बैंक को देगा।कांग्रेस, महिलाओं से मंगलसूत्र छीनना चाहती है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस का मंत्र जिंदगी के साथ भी लूट, जिंदगी के बाद भी लूट।
– कार्यक्रम के दौरान पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने भाजपा शासनकाल के विकास कार्य गिनाए। उन्होंने कहा कि हमने हरदा को न.1 जिला बनाया है, यहां रिकार्ड गेंहू उत्पादन हुआ। भाजपा की योजनाओं का लाभ किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग सहित सभी वर्ग क्षेत्रवासी लाभ उठा रहे है। इसलिए कमल खिलाओ, देश को आगे बढ़ाओ।
– पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जाको प्रभु दारुण दुख देइ, ताकि मति पहले हर लेई। विनाशकाले विपरीत बुद्धि। कांग्रेस ने भगवान के राम मंदिर का आमंत्रण स्वीकार नहीं किया, उन्होंने भगवान की स्थापना का मुहूर्त गलत बताया। भैया, कांग्रेस का मुहूर्त खराब है। वाम पंथियों के बंदी बन गए है राहुल गांधी। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी का मतदान आवश्यक बताया।

×
Date : 24 April 2024 Posted By : EDITOR
MP: कांग्रेस का मंत्र -जिंदगी के साथ भी लूट,जिंदगी के बाद भी लूट – PM मोदी
News Image

 

कांग्रेस के कारनामे संविधान की मूल भावना के खिलाफ

पीएम ने कहा कांग्रेस ने आदिवासियों के बलिदान को भुला दिया

हरदा । जनता जनार्दन ईश्वर का रूप होती है।इनका आशीर्वाद महत्वपूर्ण है। हरदा, हृदय नगर है, हृदय से मिला आशीर्वाद खाली नहीं जाता। पहले मैं देने आता था,आज मैं लेने आया हूं। विकसित भारत के सपने को साकार करने मांगने आया हूं। आपके वोट की ताकत का साक्षात्कार कराने आया हूं। विगत 10 वर्षो का कार्यकाल मेरे काम का ट्रेलर था,अभी देश को आगे ले जाना है।कांग्रेस ने आदिवासियों के बलिदान को भुला दिया है। हमारी सरकार ने आदिवासी, दलितों, महिलाओं के सम्मान की रक्षा की है। यह बात बुधवार शाम को हरदा के अबगांवखुर्द स्थित फोरलेन के करीब आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। उन्होंने कहा कांग्रेस धर्म के नाम पर आरक्षण कराना चाहती है, कांग्रेस के कारनामे संविधान की मूल भावना के खिलाफ है,कर्नाटक में ओबीसी जाति के लिए क्या किया सबको पता है,वह अपने वोट बैंक को मजबूत करना चाहती है। इस चुनाव में आपको कांग्रेस की कलई खोल के रखनी है। इस दौरान स्वागत उद्बोधन उप मुख्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिया। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विजय शाह, पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, बैतूल हरदा हरसूद लोकसभा प्रत्याशी डी डी उईके सहित मंचासीन रहे।
पीएम ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों
पीएम मोदी ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडिया गठबंधन 1 वर्ष, 1 पीएम पर काम करने की सोच रहा है। मतलब पांच वर्षो में आपको पांच पीएम मिलेंगे।कांग्रेस आपके मकान, संपत्ति पर नजर गढ़ाए है, वह अधिक मकान, संपत्ति, गहने होने पर आपसे छीन कर अपने वोट बैंक को देगा।कांग्रेस, महिलाओं से मंगलसूत्र छीनना चाहती है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस का मंत्र जिंदगी के साथ भी लूट, जिंदगी के बाद भी लूट।
- कार्यक्रम के दौरान पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने भाजपा शासनकाल के विकास कार्य गिनाए। उन्होंने कहा कि हमने हरदा को न.1 जिला बनाया है, यहां रिकार्ड गेंहू उत्पादन हुआ। भाजपा की योजनाओं का लाभ किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग सहित सभी वर्ग क्षेत्रवासी लाभ उठा रहे है। इसलिए कमल खिलाओ, देश को आगे बढ़ाओ।
- पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जाको प्रभु दारुण दुख देइ, ताकि मति पहले हर लेई। विनाशकाले विपरीत बुद्धि। कांग्रेस ने भगवान के राम मंदिर का आमंत्रण स्वीकार नहीं किया, उन्होंने भगवान की स्थापना का मुहूर्त गलत बताया। भैया, कांग्रेस का मुहूर्त खराब है। वाम पंथियों के बंदी बन गए है राहुल गांधी। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी का मतदान आवश्यक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]