Robert Vadra strong reaction on Sam Pitroda statement

Robert Vadra on Sam Pitroda : इतना पढ़े-लिखे होकर भी…सैम पित्रोदा के बयान पर राबर्ट वाड्रा की कड़ी प्रतिक्रिया

 

 इतना पढ़े-लिखे होकर भी…सैम पित्रोदा के बयान पर राबर्ट वाड्रा की कड़ी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। राहुल गांधी के सलाहकार इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की नस्ली टिप्पणी को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि उनको अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। उनके बयान से कांग्रेस पार्टी पहले ही किनारा कर चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी के अन्य नेता सैम पित्रोदा पर जुबानी हमला कर रहे हैं वहीं अब राहुल गांधी के जीजा और उनकी बहन प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा ने भी सैम पित्रोदा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बकवास करार दिया।
सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, जब आप गांधी परिवार से जुड़े होते हैं, तो बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। आपको कोई भी कदम उठाने से पहले कई बार सोचना होगा। सैम पित्रोदा ने जो कहा है, उससे मैं बिल्कुल असहमत हूं। उन्होंने बकवास की बात की है। जो व्यक्ति इतना पढ़ा-लिखा हो वह ऐसा कैसे कह सकता है? राबर्ट बोले, सैम राजीव गांधी के बहुत करीबी थे लेकिन उन्हें थोड़ा जिम्मेदार होना चाहिए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनके एक बयान से भाजपा को अनावश्यक मुद्दे उठाने का मौका मिल जाता है।
सैम पित्रोदा ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा कि भारत में पूर्व के लोग चीनी नागरिकों जैसे दिखते हैं। वहीं पश्चिम के लोग अरब जैसे तथा उत्तर में रहने वाले लोग संभवतः यूरोपीय देशों के नागरिकों जैसे लगते हैं। जबकि दक्षिण की बात करें तो वहां के लोग अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं। सैम के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बयान से किनारा करते हुए लिखा था कि सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधताओं को जो उपमाएँ दी गई हैं, वह अत्यंत गलत व अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences Foundation Stone Ceremony & Condolence Meet Held in Pune Today

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences Foundation Stone Ceremony & Condolence Meet Held in Pune Today Pune: Pune witnessed a deeply emotional and significant milestone as the Foundation Stone Ceremony of the LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences took place at Nandoshi, Sinhagad Road. The occasion was marked by a […]

MP: नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी मालवा को मिली 1000 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात 972 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से होगा 72 कि.मी. लंबे नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे का उन्नयन और पुनर्निर्माण मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]