A Class 11 student gave birth to a child in the school bathroom

कर्नाटकः 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने स्कूल के बाथरूम में बच्चे को दिया जन्म

कर्नाटक के कोलार जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाली 17 वर्षीय लड़की ने स्कूल के परिसर में ही बच्चे को जन्म दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11वीं की कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने महिला शौचालय में बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस के अनुसार लड़की और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के माता-पिता ने बाद में कोलार महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की और लड़का पिछले दो सालों से रिलेशनशिप में थे। लड़की गर्भवती थी, लेकिन यह अभी भी रहस्य बना हुआ है कि परिवार को गर्भावस्था का पता कैसे नहीं चला और उसने यह जानकारी क्यों छिपाई। लड़की बच्चे को जन्म देने के बाद ठीक हो रही है, इसलिए हम एक महिला काउंसलर की मदद से उससे बाद में बात करेंगे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा 6 (गंभीर यौन उत्पीड़न) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना) के तहत मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा ये मामला नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद दर्ज किया गया था, लेकिन कथित अपराध नौ महीने पहले हुआ था और इस मामले में नए कानून लागू नहीं होंगे।

×
Date : 08 July 2024 Posted By : EDITOR
कर्नाटकः 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने स्कूल के बाथरूम में बच्चे को दिया जन्म
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]