Pawan Kalyan announces 11-day penance amid Tirupati laddu

तिरुपति लड्डू विवाद के बीच पवन कल्याण ने की 11 दिन की तपस्या की घोषणा

तिरुपति लड्डू विवाद के बीच पवन कल्याण ने की 11 दिन की तपस्या की घोषणा

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने शनिवार को कहा कि वह प्रसाद के रूप में वितरित किए जाने वाले तिरुपति के लड्डूओं में पशु चर्बी की कथित मिलावट की घटना सामने आने के बाद भगवान वेंकटेश्वर को प्रसन्न करने के लिए 11 दिनों की तपस्या करेंगे। अभिनय जगत से राजनीति में आए कल्याण ने कहा कि वह गुंटूर जिले के नंबुरु में श्री दशावतार वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में रविवार से अनुष्ठानिक तपस्या शुरू करेंगे।
उप मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘ 11 दिन की तपस्या के बाद, मैं तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करूंगा।” उन्होंने अराध्य से पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सरकार द्वारा किए गए कथित पापों का प्रायश्चित करने के लिए अनुष्ठानिक शुद्धिकरण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। जनसेना के संस्थापक कल्याण ने आश्चर्य जताया कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कर्मचारी और बोर्ड के सदस्य इन कथित अनियमितताओं से कैसे अनजान रह सकते हैं। टीटीडी पर आधिकारिक रूप से तिरुपति में स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर की देख रेख की जिम्मेदारी है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की हालिया बैठक में दावा किया कि पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर को भी नहीं छोड़ा और प्रतिद्ध तिरुपति लड्डुओं को बनाने में घटिया सामग्री और पशु चर्बी का इस्तेमाल किया। नायडू के आरोपों से पूरे देश के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है।

×
Date : 22 September 2024 Posted By : EDITOR
तिरुपति लड्डू विवाद के बीच पवन कल्याण ने की 11 दिन की तपस्या की घोषणा
News Image

तिरुपति लड्डू विवाद के बीच पवन कल्याण ने की 11 दिन की तपस्या की घोषणा

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने शनिवार को कहा कि वह प्रसाद के रूप में वितरित किए जाने वाले तिरुपति के लड्डूओं में पशु चर्बी की कथित मिलावट की घटना सामने आने के बाद भगवान वेंकटेश्वर को प्रसन्न करने के लिए 11 दिनों की तपस्या करेंगे। अभिनय जगत से राजनीति में आए कल्याण ने कहा कि वह गुंटूर जिले के नंबुरु में श्री दशावतार वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में रविवार से अनुष्ठानिक तपस्या शुरू करेंगे।
उप मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘ 11 दिन की तपस्या के बाद, मैं तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करूंगा।'' उन्होंने अराध्य से पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सरकार द्वारा किए गए कथित पापों का प्रायश्चित करने के लिए अनुष्ठानिक शुद्धिकरण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। जनसेना के संस्थापक कल्याण ने आश्चर्य जताया कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कर्मचारी और बोर्ड के सदस्य इन कथित अनियमितताओं से कैसे अनजान रह सकते हैं। टीटीडी पर आधिकारिक रूप से तिरुपति में स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर की देख रेख की जिम्मेदारी है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की हालिया बैठक में दावा किया कि पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर को भी नहीं छोड़ा और प्रतिद्ध तिरुपति लड्डुओं को बनाने में घटिया सामग्री और पशु चर्बी का इस्तेमाल किया। नायडू के आरोपों से पूरे देश के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]