Shalini Pandey enters the cast of Dhanush's Idli Kadai

शालिनी पांडे ने धनुष की ‘इडली कडाई’ की कास्ट में की एंट्री

 

शालिनी पांडे ने धनुष की ‘इडली कडाई’ की कास्ट में की एंट्री! अभिनेत्री ने हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग शुरू की

Mumbai: शालिनी पांडे भारतीय सिनेमा में उभरती हुई सितारों में से एक मानी जाती हैं। अपने डेब्यू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से लेकर हाल ही में रिलीज़ हुई ‘महाराज’ तक, उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाकर अपने अभिनय से अपने आप को साबित किया है। हाल ही में एक रोमांचक खबर सामने आई है कि शालिनी पांडे को धनुष की अगली निर्देशित फिल्म ‘इडली कडाई’ में कास्ट किया गया है। जहां दर्शक अभी भी ‘महाराज’ में किशोरी के रूप में उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना कर रहे थे, वहीं उनकी अगली फिल्म ‘इडली कडाई’ की खबर ने उनके फैंस के चेहरे पर खुशी ला दी है। अभिनेत्री ने पहले ही हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
धनुष द्वारा निर्देशित यह फिल्म शालिनी की तमिल सिनेमा में कमबैक मानी जा रही है। इस फिल्म में शालिनी एक ऐसा किरदार निभाएंगी जो दर्शकों को बेहद आकर्षित करेगा। शालिनी पांडे की इस फिल्म में एंट्री ने इसमें एक खास उत्साह और युवाओं के लिए अपील जोड़ दी है। उनकी कास्टिंग की चर्चा हर जगह हो रही है, और फैंस और दर्शक यह देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि वह इस बार पर्दे पर क्या नया लेकर आती हैं। वहीं, ‘इडली कडाई’ के अलावा, शालिनी पांडे एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘डब्बा कार्टेल’ और ‘बैंडवाले’ में भी नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

“If I Feel I Have Not Got Her Blessings, The Show Doesn’t Work”: Shaan Opens Up About His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“If I Feel I Have Not Got Her Blessings, The Show Doesn’t Work”: Shaan Opens Up About His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series Shaan Speaks on Faith, Rituals, and Remembering His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series Mumbai :  Komal Nahta, […]

चार साहसी नायक, एक लक्ष्य, आज़ाद भारत: प्राइम वीडियो ने जारी किया द रिवोल्यूशनरीज का जोश और रोमांच से भरपूर ट्रेलर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चार साहसी नायक, एक लक्ष्य, आज़ाद भारत: प्राइम वीडियो ने जारी किया द रिवोल्यूशनरीज का जोश और रोमांच से भरपूर ट्रेलर Fetching content Mumbai: एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस, प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ ‘द रिवोल्यूशनरीज़’ का ट्रेलर जारी किया। इससे […]