Even at the Salman Khan was seen sweating a lot in the gym

58 की उम्र में भी जिम में खूब पसीना बहाते दिखे सलमान खान

 

58 की उम्र में भी जिम में खूब पसीना बहाते दिखे सलमान खान

फिल्म सिकंदर से सामने आया एक्टर का फर्स्ट लुक

Mumbai: नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला फिल्म सिकंदर बना रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन ‘गजनी’ फेम निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस कर रहे हैं। फिल्म सिकंदर में सलमान खान, रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल की मुख्य भूमिका है। इसी बीच सलमान खान ने सिकंदर से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वह जिम में खूब पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। जिम में वह प्री चेयर बाइसेप्स कर्ल की एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं और उनके पीछे दीवार पर सिकंदर का नाम लगा हुआ नजर आ रहा है। फिल्म से सामने आए एक्टर के फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। बता दें, सलमान खान अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ अगले साल ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated