Shakib Al Hasan announced his retirement

शाकिब अल हसन ने रिटायरमेंट अनाउंस किया

 

शाकिब अल हसन ने रिटायरमेंट अनाउंस किया:कहा- बांग्लादेश नहीं लौट सका, तो कानपुर टेस्ट आखिरी होगा

कानपुर – बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने संन्यास का ऐलाना कर दिया है। उन्होंने गुरुवार को एकाएक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कहा कि मीरपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मेरा आखिरी टेस्ट होगा। वे भारतीय दौरे पर बांग्लादेशी टीम का हिस्सा हैं, हालांकि उनके कानपुर टेस्ट खेलने में संदेह है। 37 साल के बांग्लादेशी ऑलराउंडर ने कहा- ‘मैंने अपने बोर्ड से मीरपुर में आखिरी टेस्ट खेलने की इच्छा जाहिर की है। वे मेरे स्वदेश वापसी के प्रयास भी कर रहे हैं, यदि ऐसा नहीं होता है तो इंडिया के खिलाफ कानपुर टेस्ट मेरा आखिरी मुकाबला होगा।’ शाकिब ने कहा- ‘मैं अपने देश तो जा सकता हूं, लेकिन मेरा साथ वहां क्या होगा नहीं पता।’ शाकिब पर एक प्रदर्शनकारी छात्रा की हत्या के आरोप हैं, हालांकि उनका विवादों से पुराना नाता रहा है।
========

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चीन में भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने मलेशिया को हराकर एशिया कप हॉकी के फाइनल में प्रवेश किया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चीन में भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने मलेशिया को हराकर एशिया कप हॉकी के फाइनल में प्रवेश किया UNN: भारत ने पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। चीन में आज पहले सेमीफाइनल में भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराया। कप्तान अनमोल एक्का ने […]

Global Chess League Franchise Mumba Masters Enters Multi-Year Title Partnership with Fintech Platform CheQ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Global Chess League Franchise Mumba Masters Enters Multi-Year Title Partnership with Fintech Platform CheQ The franchise will compete as CheQ Mumba Masters from Season 4, with a focus on engaging India’s growing chess audience Bengaluru : CheQ, India’s leading credit card management platform, has entered into a multi-year title partnership […]