Dr. Yadav will honor Olympic and Paralympic medal winners

MP: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक पदक विजेताओं का करेंगे सम्मान

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक पदक विजेताओं का करेंगे सम्मान
उत्कृष्‍ट खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र प्रदाय समारोह 2 अक्टूबर को
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2 अक्टूबर को ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक खेल-2024 के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। सम्मान समारोह दोपहर 12 बजे से तात्या टोपे खेल स्टेडियम के बेडमिंटन हॉल में होगा।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को कार्यक्रम के संबंध में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती स्मिता भारद्वाज घाटे और संयुक्त संचालक श्री बी.एस. यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री श्री सारंग ने बताया कि कार्यक्रम में वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप में विजेता और प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि समारोह में विक्रम पुरस्कार प्राप्त उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्ति-पत्र प्रदान किये जायेंगे।
ओलम्पिक पदक हासिल करने वाले हॉकी खिलाड़ी श्री विवेक प्रसाद सागर और पैरालम्पिक पदक प्राप्त जूडो खिलाड़ी श्री कपिल परमार और शूटिंग खिलाड़ी सुश्री रूबीना फ्रांसिस सहित डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप के विजेता श्री सक्कल चेतन को सम्मानित किया जायेगा। इसी प्रकार ओलम्पिक प्रतिभागी श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पैरालम्पिक प्रतिभागी सुश्री प्राची यादव और सुश्री पूजा ओझा सहित विश्व सिक्स रेड स्नूकर चैम्पियनशिप के विश्व विजेता श्री कमल चावला का भी सम्मान होगा।
समारोह में वर्ष 2017 से वर्ष 2022 तक विक्रम पुरस्कार प्राप्त उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जल संसाधन, लोक निर्माण, नगरीय विकास, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा एवं वन विभाग में नियुक्ति-पत्र प्रदान किये जायेंगे।
मंत्री श्री सारंग ने बैठक के पहले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Cricket season fuels tourism beyond metros, with searches more than doubling in key host cities

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Cricket season fuels tourism beyond metros, with searches more than doubling in key host cities • Searches for cricket host cities such as Ranchi, Thiruvananthapuram, and Ahmedabad grew significantly year-on-year, showcasing growing interest in exploration fuelled by upcoming cricket tournaments[1] • Nearly 60% of India’s Gen Z plan to travel […]

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : CM डॉ. मोहन यादव खाद्यान्न, दलहन और तिलहन उत्पादन में अग्रणी स्थान मध्यप्रदेश ने कुल खाद्यान्न उत्पादन में 46.63 मिलियन टन उत्पादन के साथ देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]